shradh paksha
✕

Benefits of Neem : सौंदर्य और सेहत दोनों के लिए गुणकारी है नीम, जानिए फायदे

Updated: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (12:33 IST)
आयुर्वेद में नीम को औषधि बताया गया है। सौंदर्य से लेकर सेहत तक सभी में नीम बेहद गुणकारी माना जाता है, वहीं चेहरे पर मुंहासे हो या पेट संबंधी कोई भी समस्या नीम की पत्तियों से कई फायदे होते हैं। वहीं संक्रमण से निजात दिलाने के लिए नीम की पत्तियां बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं नीम के बेहतरीन सेहत और सौंदर्य लाभ के बारे में।
 
यदि चेहरे पर मुंहासे की समस्या है तो नीम आपके बहुत काम आ सकता है। इसके लिए आप नियमित रूप से नीम के जूस के सेवन से इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। आपको बस करना यह है कि नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धो व पीसकर इसका जूस तैयार कर लें और इसका नियमित सेवन करें। ऐसा करने से आपका खून साफ होगा तथा त्वचा में निखार आएगा, मुंहासे की समस्या खत्म हो जाएगी।
 
दांतों को मजबूत करने के लिए नीम की दातून खूब फायदेमंद होती है। इससे दांतदर्द से आराम भी मिलता है, साथ ही दांतों में चमक भी आती है।
 
रूखे व बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के पत्तों को उबालकर इसमें तेल मिलाएं। फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। इससे बालों में चमक तो आएगी ही, साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
 
मुंहासों के दाग-धब्बों से परेशान हैं तो नीम का फेसमास्क इसके लिए बहुत फायदेमंद है। फेसपैक के लिए आप नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर इसका पेस्ट बना लें और इसे नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक आएगी, साथ ही मुंहासे के दाग भी हल्के होने लगेंगे।
 
सिरदर्द, दांत दर्द, हाथ-पैर दर्द और सीने में दर्द की समस्या होने पर नीम के तेल की मालिश से काफी लाभ मिलता है। इसके फल का उपयोग कफ और कृमि‍नाशक के रूप में किया जाता है।
 
नीम की पत्तियों को पीसकर जलने या घाव पर लगाने से दर्द और घाव जल्दी भर जाता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख