Hanuman Chalisa

म्यूजिक थैरेपी से होता है तनाव कम, जानिए फायदे

मानसिक तनाव काफी बढ़ने लगे है। वहीं कोरोना काल में मानसिक तनाव की समस्या काफी सामने आई है। तनाव से बचने के लिए अपने मूड को फ्रेश रखने के लिए लोग कई तरह के जतन भी करते हैं, ताकि तनाव हावी न हो । वहीं म्यूजिक इसके लिए काफी बेहतर विकल्प माना जाता हैं। म्यूजिक की मदद से स्ट्रेस से दूर रहा जा सकता है। तो आइए जानते हैं, जो लोग ज्यादा तनाव में रहते है, चिड़चिड़ापन महसूस करते है उनके लिए म्यूजिक कितना फायदेमंद साबित हो  सकता है।
 
अकेलापन महसूस करते हैं, तो आपका साथी संगीत बन सकता है। जी हां मानसिक तनाव का सबसे अहम कारण अकेलापन भी होता है जब आपके पास ऐसा कोई नहीं जिनसे आप अपनी मन में चल रही परेशानियों को साझा कर सकें, तो उस वक्त आप और अधिक तनाव महसूस करते है। इससे बचने के लिए म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। संगीत की धुन कान में पड़ने से हमारे अंदर अच्छा फील कराने वाले सेरोटोनिन और एंडोरफिन्स हार्मोन रिलीज होने लगते हैं।
 
डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है, वहीं म्यूजिक इसके लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। म्यूजिक डिप्रेशन के खतरे को कम करने का काम करता है। म्यूजिक थैरेपी आपको स्ट्रेस फ्री रहने में मदद करती है। एन्जाइटी की समस्या से बचा जा सकता है।
 
अगर मन शांत नहीं है लगातार कई तरह के विचार मन को परेशान कर रहे हैं, तो ऐसे वक्त में म्यूजिक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। म्यूजिक मन और मस्तिष्क पर शांत प्रभाव पैदा करता है।  अगर आप मानसिक शांति चाहते है, तो म्यूजिक का सहारा लें सकते हैं।
 
मूड खराब रहता है, चिड़चिड़ापन महसूस करते है, तो नियमित रूप से भी आप म्यूजिक सुन सकते है। आप खूद-ब-खूद पहले से अच्छा महसूस करेंगे।  म्यूजिक की मदद से आपका मूड अच्छा रहेगा और आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। 
 
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख