suvichar
✕

मिथुन राशि 2021 : बदलाव के संकेत दे रहा है साल, जानिए 5 सटीक उपाय

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (09:21 IST)
इस साल खूब उन्नति होगी
 
आर्थिक चुनौतियां परेशान कर सकती हैं 
 
नए साल की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आइए जानते हैं मिथुन राशि का भविष्यफल... 
 
मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष अपने करियर में बहुत से उतार-चढ़ावों से दो-चार होना पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान खुद को समय के साथ विकसित करते हुए अपने जीवन के कई प्रमुख परिवर्तनों से गुजरना पड़ सकता है।
 
गुरु बृहस्पति का गोचर अप्रैल से नवम् भाव में होने से नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिल सकेगा जिससे उनकी उन्नति होगी व कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी। वहीं व्यापारी जातकों को पार्टनरशिप में व्यापार करते हुए सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
 
इसके साथ ही बृहस्पति और शनि की अष्टम भाव में युति आर्थिक जीवन को प्रभावित करते हुए धनहानि करा सकती है। हालांकि बीच-बीच में आपको धनलाभ होने के अल्प योग भी बनेंगे, लेकिन आर्थिक चुनौतियां सालभर परेशान करती रहेंगी जिससे मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी।
 
विद्यार्थियों को भी इस वर्ष केतु की 6ठे भाव में उपस्थिति के चलते केवल भरपूर प्रयासों के बाद ही सफलता हासिल होगी। राशिफल 2021 आपको यह सलाह देता है कि यदि आप मेहनत नहीं करेंगे तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है इसलिए लगातार मेहनत और प्रयास जारी रखें।
 
छात्रों को सितंबर में बृहस्पति की असीम कृपा प्राप्त होगी जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा, क्योंकि घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग हैं। घर में अतिथियों का आगमन भी परिवार में उत्साह का वातावरण लाने का कार्य करेगा। हालांकि सितंबर से अक्टूबर के मध्य पारिवारिक जीवन में अशांति की अनुभूति होगी। इसी समय कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
 
शादीशुदा जातकों के लिए सूर्य और बुध की युति अच्छी साबित होगी। लेकिन इस वर्ष आपके जीवनसाथी में अहंकार की अचानक से वृद्धि आपके रिश्ते में कड़वाहट घोलने का कार्य करेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। इसके अतिरिक्त मई और जून का महीना आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। इस समय आपकी संतान उन्नति करेगी जिसे देख आपको भी अच्छा लगेगा।
 
प्रेमियों के लिए मंगल की दृष्टि प्रतिकूल साबित होने से प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें महसूस होंगी। ऐसे में उनके लिए साल की शुरुआत में मंगलदेव से बचकर रहना ही इस वर्ष बेहतर होगा।
 
इस वर्ष अष्टम भाव में शनि और बृहस्पति की युति आपको स्वास्थ्य कष्ट होने के योग बना रही है जिससे आपको रक्त और वायु संबंधित परेशानी संभव है। साथ ही अत्यधिक वसायुक्त भोजन से होने वाली दिक्कतें जैसे नेत्र रोग, अनिद्रा, अपच, गैस, गठिया आदि जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इसलिए खुद का ध्यान रखना आपकी ही प्राथमिकता होगी।
 
मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय
 
किसी भी बुधवार के दिन पक्षियों के एक जोड़े को पिंजरे से आजाद करें। इससे आपको सफलता प्राप्त होगी।
 
अनामिका मुद्रिका में उत्तम गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न धारण करने से भी उत्तम फल मिलेंगे।
 
घर की बड़ी महिलाओं को बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र या फिर चूड़ियां भेंट करें।
 
निरंतर बुध ग्रह के बीज मंत्र 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:' का 108 बार जाप करें। इससे कार्यक्षेत्र में आ रही हर समस्या दूर होगी।
 
संभव हो तो भोजन में लाल की जगह हरी मिर्च का सेवन करें।
मिथुन राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
मिथुन राशिफल 2021: जनवरी से लेकर दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष
 
लेखक के बारे में
आचार्य डॉ. संजय

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख