ganesh chaturthi
✕

हॉट सीजन में हरा पुदीना, ठंडक देगा कई गुना

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (12:17 IST)
हरा पुदीना इन दिनों भारतीय परिवारों के हर व्यंजन में दिखाई देगा। गर्मियों में इनकी आवक भी बढ़ जाती है। आइए जानें चंद लाजवाब नुस्खे ... 
    
ALSO READ: गर्म मौसम का ठंडा साथी, मिंट यानी पुदीना ( 8 फायदे)
हरे पुदीने की 20-25 पत्तियां, मिश्री व सौंफ 10-10 ग्राम और कालीमिर्च 2-3 दाने इन सबको पीस लें और सूती, साफ कपड़े में रखकर निचोड़ लें। इस रस की एक चम्मच मात्रा लेकर एक कप कुनकुने पानी में डालकर पीने से हिचकी बंद हो जाती है। 
 
ताजा-हरा पुदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगा लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह त्वचा की गर्मी निकाल देता है। 

ALSO READ: मिल गए शाही मसाले तेजपान के 5 आश्चर्यजनक फायदे
 
हरा पुदीना पीसकर उसमें नींबू के रस की दो-तीन बूंद डालकर चेहरे पर लेप करें। कुछ देर लगा रहने दें। बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो डालें। कुछ दिनों के प्रयोग से मुंहासे दूर हो जाएंगे तथा चेहरे की कांति खिल उठेगी। 
 
पुदीने का सत निकालकर साबुन के पानी में घोलकर सिर पर डालें। 15-20 मिनट तक सिर में लगा रहने दें। बाद में सिर को जल से धो लें। दो-तीन बार इस प्रयोग को करने से बालों में पड़ गई जुएं मर जाएंगी। 

ALSO READ: ठंडी-ठंडी बर्फ के यह प्रयोग तो अब तक पता ही नहीं थे
 
पुदीने के ताजे पत्तों को मसलकर मूर्छित व्यक्ति को सुंघाने से मूर्छा दूर होती है। पुदीने और सौंठ का क्वाथ बनाकर पीने से सर्दी के कारण होने वाले बुखार में राहत मिलती है।  

पुदीना सेहत की दृष्टि से अत्यंत गुणकारी है। इसे घर में किसी भी क्यारी में आसानी से उगाया जा सकता है। पुदीने का गुण शीतल होता है।

लू लगने व सिर दर्द होने पर इसकी ठंडाई बनाकर पीने से आराम मिलता है।

मुँह के छाले या मसूड़े के दर्द में गर्म पानी में पुदीना मिलाकर कुल्ले करने से आराम मिलता है।

यह मुख दुर्गन्ध नाशक है। जिस मौसम में ताजा पुदीना नहीं मिलता उन दिनों पुदीने के सूखे पत्ते या डंठल लाभकारी होते हैं। पुदीना हैजे की कारगर दवा है।

अर्क पुदीना(पिपरमिंट) के रूप में इसका उपयोग जी मिचलाना, अफारा, अतिसार,बवासीर में होता है।

शरीर को सुंदर बनाने के लिए पुदीने का उबटन प्रयोग में लिया जाता है। ह्रदय की दुर्बलता, लो ब्लड प्रेशर में यह औषधि की तरह कार्य करता है। पुदीने से बना पिपरमिंट वमन रोकने में काम आता है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख