Hanuman Chalisa
✕

अगर आप भी अनजान हैं नींबू के इन 10 बेहतरीन फायदों से, तो जरूर जानें

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (11:09 IST)
नींबू सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, इसके नियमित सेवन से जहां आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते है वहीं  इसे चेहरे पर लगाने से आप दाग-धब्बों से भी छुटकारा पा सकते है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 10 गजब के फायदों के बारे में..... 
 
1  नींबू आपका मोटापा कम करने में बेहद कारगर साबित होता है। गरम पानी में नींबू और शहद जहां मोटापा कम करेगा वहीं आपको भरपूर एनर्जी भी देगा। इतना ही नहीं, यह आपके शरीर के आंतरिक अंगों की सफाई में बहुत उपयोगी साबित होता है।
 
2  नींबू के रस के साथ सेंधा नमक मिलाकर पीने से आपको किडनी स्टोन से छुटकारा मिल सकता है। वहीं नींबू का छिलका पीसकर माथे पर लेप लगाने से मइग्रेन के दर्द में राहत मिलती है।
 
3  नींबू के बीजों को पीसकर सिर पर लगाने से गंजापन दूर होता है और नए बाल उगने लगते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार का घाव हो जाने पर नींबू के रस को बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।
 
4  चंदन और नींबू के रस के लेप को चेहरे पर लगाने से मुहांसे दूर होते हैं, और आपका चेहरा साफ, बेदाग और चमकदार हो जाता है। नींबू के रस को बेसन के साथ चेहरे पर लगाने से रंग निखरता है।
 
5  नींबू का रस ब्लडप्रशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। गरम पानी में नींबू निचो़ड़कर पीने से गले की खराबी दूर होती है। साथ ही अगर किसी जहरीले जीव-जन्तु ने काट लिया हो, तो वहां नींबू का रस लगाने से जहर का असर नहीं होता।
 
6  पेट में गैस बनना या अपचा होने जैसी समस्याओं में भी नींबू पानी पीना बेहद कारगर होता है। इसके साथ काले नमक का प्रयोग करना काफी लाभ देता है। 
 
7  दांतों का पीलापन हटाने के लिए नींबू को काटकर नमक के साथ दांतों पर रगड़ना बहुत असरकारक होता है। इससे दांतों का पीलापन कम होता है और दांत चमकने लगते हैं।
 
8  दाद या खुजली होने पर, नींबू के रस में नौसादर को पीसकर लगाने से यह समस्या समाप्त हो सकती है। यह त्वचा संबंधी रोगों की विकृतियों को खत्म करने में सहायक होता है।
 
9  मसूढ़ों में परेशानी होने पर भी नींबू आपकी मदद कर सकता है। मसूढ़ों से खून रिसने पर नींबू का रस लगाने से आराम मिलता है और मसूढ़े ठीक होते हैं।
 
10  नाखूनों पर नींबू रगड़ने से वे साफ, मजबूत और चमकदार बनते हैं। अगर आपको कोहनी या हाथों का कालापन कम करना है, तो आप नींबू रगड़कर इसे कम कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख