dharma sangrah
✕

गाय को गले लगाने से मिलता है सुकून और ख़ुशी, जानिए 10 आश्चर्यजनक फायदे

Updated: गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023 (16:02 IST)
- मोनिका पाण्डेय 
 
हिन्दू मान्यता में गाय को देवी का दर्जा दिया जाता है। गाय पर कालांतर में कई शोध होते रहे हैं। गाय के दूध को कई तरह से उपयोग में लिया जाता है। दुनियाभर में गायों के कई प्रकार हैं। प्रत्येक गाय के दूध के लाभ भी अलग-अलग बताए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं गाय को गले लगाने के भी कई फायदे हैं। 
 
- आप जब भी किसी गाय को हग करते हो या गाय के संपर्क में आते हो तो आपके शरीर से ऑक्सीटोसिन हार्मोन निकलता है। ये हार्मोन अच्छे सामाजिक संपर्क के दौरान निकलता है। ऐसा माना जाता है कि ऑक्सीटोसिन हार्मोन संतुष्टि की भावना को हमारे अंदर लाता है, साथ ही यह हार्मोन तनाव को भी कम करता है और मन की शांति का अहसास कराता है।
 
- नीदरलैंड की स्थानीय भाषा में गाय को गले लगाने यानी हग करने को "काऊ नफ़लेन" कहा जाता है। ये परंपरा गायों से सटकर बैठने के दौरान मिलने वाली मन की शांति पर आधारित है।
 
- जब भी आप गाय के साथ बैठते हो या गाय की पीठ थपथपाते हो या उससे गले लगाते हो तो यह सब एक थैरेपी का पार्ट होता है जिससे आपके मन में एक अलग तरह की शांति का भाव पैदा होता है। 
- गाय के शरीर से निकलने वाला गर्म तापमान धीमी धड़कनें और बड़ा आकार उन्हें सटकर बैठने वालों को शांति का अहसास देता है जिससे आपको सुकून और सुखद अनुभव होता है। इससे सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि गायों को भी सुखद अहसास होता है। यह उनकी पीठ सहलाने जैसा लगता है।
 
- गाय से सटकर बैठना उनकी पीठ सहलाना उन्हें चाटने देना यह सब चिकित्सकीय अनुभव का हिस्सा है।
 
- वर्ष 2017 में किए गए एक शोध में पता चला की जब उनकी गर्दन और पीठ के कुछ ख़ास हिस्सों पर मसाज किया गया तो वो शांत हो गयी और फैलकर आराम से लेटीं और उनके कान नीचे हो गए। ये शोध एप्लाइड एनिमल बिहेवियर साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ था।
 
- जब आप गाय की पीठ सहलाते हो और वो आपको वो प्यार से चाटती है तो यह आपके और उस गाय के बीच में एक मजबूत विश्वास को दिखाता है।
 
- जब भी आप उदास हो और आपको कुछ अच्छा नहीं लग रहा हो तो आप थोड़ी देर तक अपना समय गाय के साथ बिताओ, उसे हग करो। आपको अच्छा लगेगा और आपकी उदासी कुछ ही मिनटों में गायब हो जाएगी।
  
- गाय को हग करने और सहलाने से कई बीमारियां दूर होती हैं साथ ही अगर आपको रास्ते में गाय मिल जाए तो उसके दाहिने ओर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से गाय की परिक्रमा हो जाती है और आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
 
- गाय को हग करने से आपके शरीर से नकारात्मक शक्ति दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख