manglik dosh calculator
✕

Benefits of Basil : सुबह खाली पेट तुलसी खाने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Updated: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (10:02 IST)
भारतीय संस्कृति में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। इसकी पूजा भी की जाती है। और सेहत के लिए भी कई सारे बेमिसाल फायदे हैं। तुलसी का उपयोग सर्दी-खांसी, बुखार आने पर प्रमुख रूप से किया जाता है। उसका काढ़ा बनाकर सेवन किया जाता है। तुलसी में विटामिन ए विटामिन डी और आयरन और फाइबर होता है, जो स्वस्थ शरीर के बेहद महत्‍वपूर्ण तत्‍व है। ठंड या बारिश में आप धूप नहीं ले सकते हैं तो तुलसी का सेवन करें जो विटामिन डी का बेहतर विकल्प है।

आइए जानते सुबह-सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से क्‍या फायदे होते हैं -

1. तनाव को कम करें - जी हां अगर आपको लग रहा है तनाव आप पर भारी हो रहा है तो यह रोज सुबह तुलसी का सेवन करें। दरअसल, तुलसी में एडाप्टोजेन पाए जाते हैं जो तनाव को कम करता है, नर्वस सिस्टम को सुधारता है और खून के प्रवाह को अच्‍छा करता है। जिससे तनाव के साथ सिरदर्द में भी राहत मिलती है।

2. पाचन को करें तंदुरुस्त - जी हां, मोशन सही नहीं होने से दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। अगर आप पेट ठीक नहीं है तो रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करें। इससे आपकी पेट की पाचन क्रिया मजबूत होगी। पेट में हो रही जलन में भी आराम मिलेगा। दरअसल, तुलसी से बॉडी का पीएच लेवल मेंटेन रहता है।

3. सर्दी - खांसी से रखें दूर - तुलसी में एंटीबैक्‍टीरियल तत्व होते हैं। जिससे सर्दी-खांसी में राहत मिलती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। जिससे संक्रमणों की चपेट में आने से बचते हैं। खराब बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है। इसलिए इसे इम्‍यूनिटी बूस्‍टर भी कहा जाता है।  

4. ब्‍लड सर्कुलेशन - तुलसी में मौजूद तत्व पैंक्रियाटिक सेल की तरह काम करती है। जिससे इंसुलिन बनाता रहता है। और ब्लड शुगर के स्‍तर  को कम करती है। इसका सेवन करने से रक्त में मौजूद शुगर को ऊर्जा के लिए सही तरह से उपयोग किया जा सकता है।

5. सांस की समस्या करें दूर - ठंड के दौरान कई लोगों को सांस की समस्या होने लगती है। जिसे गंभीरता से लेना जरूरी है ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए तुलसी काफी फायदेमंद है। तुलसी में शहद, अदरक और तुलसी मिक्स करके काढ़ा बना लें।  इससे सांस की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही सांस से आ रही बदबू भी दूर करने में आसान रहेगा।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

अगला लेख