गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Benefits of drinking Kairi Pana in summers
Written By

लू की चपेट में आने से बचना है तो पिएं कैरी का पना...

लू की चपेट में आने से बचना है तो पिएं कैरी का पना... - Benefits of drinking Kairi Pana in summers
गर्मी का मौसम आते ही तरह-तरह के पेय पीने का मन होने लगता है। कैरी का पना एक ऐसा ड्रिंक है जो गर्मियों में सेहत के लिहाज से बहुत ही पौष्टिक होता है और साथ ही स्वाद में भी कमाल का होता है। आइए, जानते हैं गर्मियों में कैरी का पना पीने के फायदे -
 
1 कैरी का पना गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने में बेहद फायदेमंद है। यह आपको लू की चपेट में आने से बचाएगा और शरीर में तरलता बनाए रखने में मददगार होगा। 
 
2 गर्मी के दिनों में इसका रोजाना इस्तेमाल पेट की समस्याओं से दूर रखेगा और पाचनक्रिया को दुरुस्त रखने में भी सहायक होगा। यह एक बढ़िया पाचक पेय है।
 
3 पेट की गर्मी को खत्म करने के साथ ही यह पाचक रसों के निर्माण में मदद करता है। 
 
4 टीबी, एनिमिया, हैजा जैसी बीमारियों के लिए भी यह टॉनिक की तरह काम करता है। साथ ही पसीने में शरीर से निकलने वाले सोडियम और जिंक का स्तर भी बनाए रखता है।
 
5 विटामिन सी से भरपूर हेने के कारण यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपकी रक्षा करता है।