dharma sangrah
✕

सर्दी-जुकाम से लेकर पेट की समस्या से लौंग दिलाती है निजात, जानिए गजब के फायदे

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (16:46 IST)
लौंग हमारी रसोई में बहुत आराम से मिल जाती है। इसका प्रयोग खाने के स्वाद से लेकर पूजा पाठ में किया जाता है। वहीं ये आपके स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। अगर आप छोटी-छोटी परेशानियों के लिए दवां लेना पसंद नहीं करते है, तो आपको लौंग के फायदों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, क्योंकि इसके औषधिय गुण स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं लौंग के फायदों के बारे में...
 
अगर ठंड के मौसम में आप सर्दी-जुकाम से परेशान है, तो लौंग का उपयोग जरूर करें। सर्दी जुकाम होने पर एक लौंग अपने मुंह में डालकर इसे चूसे इसके रस से आपको गले में दर्द, खराश और सर्दी से राहत मिलेगी।
 
दांतों के दर्द से परेशान है, तो लौंग आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होती है। लौंग के तेल में रुई डुबोकर दांत में दबा लें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी। 
 
वहीं पेट की समस्या से निजात पाने के लिए एसिडिटी से राहत पाने के लिए लौंग खूब फायदेमंद होती है। अगर उल्टी जैसा लग रहा है, तो लौंग का सेवन आपको राहत दिलाएगा। अगर पेट फूला हुआ सा लग रहा है, तो भी आपको लौंग खाने से राहत मिलेगी।
 
मुंह की दुर्गेंध से परेशान है, तो लौंग का सेवन आपकी इस परेशानी को खत्म कर देगा। एक लौंग नियमित लें। धीरे-धीरे मुंह की दुर्गेंध से छुटकारा मिल जाएंगा।
 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लौंग बहुत उपयोगी होती है। 
 
अगर अक्सर आप पेट दर्द या कब्ज से परेशान रहते है, तो सुबह पानी में दो बूंद लौंग का तेल डालकर पीने से आराम मिलता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख