sundarkand

बैक्वर्ड वॉकिंग से रहें फिट और हेल्दी, शरीर के साथ दिमाग की भी होती है कसरत

जानिए क्या हैं उल्टा चलने के फ़ायदे

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2024 (12:37 IST)
Benefits of Backward Counting
 
Backward Walking: बैक्वर्ड वॉकिंग फिट रहने का ये एक बेहतरीन तरीका है। हालांकि बैक्वर्ड वॉकिंग के फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। बैक्वर्ड वॉकिंग का सीधा मतलब होता है उल्टा चलना। उल्टा चलने में अलग अलग मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है। इससे बॉडी को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

सेहतमंद रहने के लिए वॉक करना सबसे फायदेमंद और आसान माना जाता है। अमूमन लोगों को सीधा वॉक करने की आदत होती है लेकिन उल्टा वॉक करना भी अपने आप में बहुत फायदेमंद है। फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना थोड़ी देर उल्टा वॉक करन अच्छा होता है। रोजाना अपने रूटीन में उल्टा वॉक करना शामिल करने के बहुत से फ़ायदे हैं।ALSO READ: क्या जली हुई स्किन पर टूथपेस्ट लगाना सही है? क्या इससे घाव में मिलती है राहत?

क्या होता है बैक्वर्ड वॉकिंग?
बैक्वर्ड वॉकिंग फिट रहने का ये एक बेहतरीन तरीका है। बैक्वर्ड वॉकिंग का सीधा मतलब होता है उल्टा चलना। उल्टा चलने में अलग अलग मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है। इससे बॉडी को बैलेंस करने में मदद मिलती है साथ ही इससे आपका बैलेंस और कोर्डिनेशन भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं उल्टा चलने के क्या फायदे हैं।
उल्टा चलने से मिलते हैं ये फायदे
  1. मांसपेशियां होती हैं मजबूत
उल्टा चलना एक ऐसी एक्टिविटी है जिसमें शरीर की हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स जैसी मांसपेशियां शामिल होती हैं, जिन्हें अक्सर सामान्य वॉक के दौरान अनदेखा कर दिया जाता है। इस तरह इन सभी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

  1. जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम
सीधा चलने के मुकाबले उल्टा चलने के ज्यादा फायदे होते हैं। उल्टा चलने से अक्सर आपको जोड़ो के दर्द से आराम मिलता है। इसके साथ साथ अगर आपको कोई पुराना चोट का दर्द सताता है तो इससे आपको आराम मिल जाता है।

  1. कैलोरी बर्न करने में भी मिलती है मदद
उल्टा चलने की वजह से आपकी मांसपेशियां ज्यादा काम करती हैं जिस वजह से कैलोरी बर्न करने में ज्यादा मदद मिलती है।

  1. ब्रेन के लिए हैं बेहतरीन कसरत:
आमतौर पर हमारी रोज़मर्रा की आदतों के लिए हमारा दिमाग अभ्यस्त हो जाता है। चलना भी एक ऐसी ही आदत है जिसके लिए दिमाग ट्रेन होता है। लेकिन जब आप उल्टा चलते हो तो आपके दिमाग के लिए ये एक नए तरह का काम है। जब भी आप उलटे चलते हो दिमाग अधिक सक्रिय और सतर्क रहता है। इस प्रकार उल्टा चलना ब्रेन के लिए हैं बेहतरीन कसरत है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख