Hanuman Chalisa
✕

गन्ने के रस से होते हैं चमत्कारिक फायदे,बाल झड़ने से लेकर पीलिया में फायदेमंद

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (12:50 IST)
गर्मी का मौसम नजदीक आते ही आपको जगह-जगह गन्ने का रस बिकते हुए दिख जाएगा। गर्मी में इसे पीना न केवल ठंडक का एहसास देता है बल्कि इसके कई दमदार सेहत फायदे भी होते हैं। आइए, आपको बताते हैं गन्ने के रस के 5 दमदार फायदे -
 
1. गन्ने के रस का सेवन आपको गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाकर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इन दिनों में होने वाली डि‍हाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाकर शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
 
2. इसमें मौजूद आयरन पोटेशि‍यम, कैल्शि‍यम, मैग्नीशि‍यम, मैंगनीज जैसे तत्व आपके शरीर को पोषण देने का कार्य करते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते। गन्ने का रस आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है और महिलाओं को आयरन की पूर्ति के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
 
3. गर्मियों में कोल्ड्र‍िंक्स के बजाए ठंडा गन्ने का रस एक बेहतर विकल्प है। इसमें ग्लूकोज अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है, जो पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ऊर्जा देने में सहायक है। इसके अलावा यह मूत्र विकार को भी दूर करता है।
 
4. अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए गन्ने का रस फायदेमंद है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण आपको किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं पहुंचाता।
 
5. अक्सर पीलिया के मरीजों को गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और पीलिया के दौरान होने वाली लिवर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
 
6.बाल झड़ रहे हैं तो नियमित गन्ने का रस पीने से फायदा होगा, बालों का झड़ना तो रूकेगा ही, बाल चमकदार और सिल्की होंगे। 
 
7.पीलिया होने पर गन्ने का रस पीने से जल्दी रिकवरी होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है। 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख