dharma sangrah

कभी सुने हैं तनाव के फायदे? जानें 5 कारण

Updated: बुधवार, 30 नवंबर 2016 (12:19 IST)
तनाव लेना हमारी सेहत के लिए बेहद घातक होता है, यह तो आप जानते ही होंगे। लेकिन तनाव की थोड़ी मात्रा हमारे लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है। जी हां, भले ही आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। जानिए 5 कारण ...


 

 
1 एक शोध के अनुसार  कम मात्रा में लिया गया तनाव, आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। कम समय का तनाव सेहतमंद मस्तिष्क कोशिकाओं का निर्माण करता है और आपकी सजगता को बढ़ाता है।
 
2 तनाव आपके लिए इसलिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह आपके दिमाग की  कोशिकाओं को विकसित होने का अवसर देता है, जिससे मानसिक क्षमताओं में वृद्धि होती है।
 
3 कम समय का तनाव मस्तिष्क में एड्र‍िनेलिन निर्माण में सहायक है, जिससे आपकी ऊर्जा का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इस स्थ‍िति में आप अधिक ऊर्जावान होते हैं।


 
4 जहां अत्यधिक तनाव आपकी प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, वहीं  कम समय का हल्का तनाव हमारे इम्यून सिस्टम को सक्रिय कर अवांछित तत्वों से रक्षा करता है।
 
5 तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर जरूर पड़ता है, लेकिन कम समय का तनाव एड्रिनल निर्माण कर न केवल आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि एक बेहतर अनुभव भी देता है। 

 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख