biodatamaker

‘बैली फैट’ से परेशान है तो ये 5 टिप्‍स कर सकती हैं मदद

Written By WD
Updated: शनिवार, 25 जनवरी 2020 (14:23 IST)
कई लड़कियों और महिलाओं की फिटनेस अच्‍छी होती है। लेकिन उनका सिर्फ पेट (बैली फैट) बाहर निकला होता है, यानी तोंद मोटी होती है। इस वजह से उनकी पूरी फिटनेस खराब नजर आती है। यही दिक्‍कत कई पुरुषों के साथ भी होती है। महिला हो या पुरुष, मोटा पेट कई बीमारियों का घर भी है। आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी 5 तरह की एक्‍सरसाइज से आपकी बैली फैट कम हो सकती है।

सबसे पहले ये समझे कि यह होती किस वजह से है, एक बार वजह पता लगने पर इसे बेहद आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। तो आईए जानते हैं क्‍यों होता है पेट का मोटापा।

इसलिए बढ़ती है बैली फैट
दरअसल यह लगातार कई घंटों तक बैठने, गलत डाइट लेने, पेट साफ नहीं होने और पानी नहीं पीने की वजह से होती है। इसके साथ ही फिजिकल एक्टीविटी नहीं करने से पेट की चर्बी बढ़ जाती है। यह बहुत तेजी बढ़ती है लेकिन आसानी से कम नहीं होती है।

लेग लिफ्ट्स
यह एक्‍स्‍रसाइज करने के लिए पीट के बल सीधा लेट जाएं और हाथों को सीधा रखें। इसके बाद दोनों पैरों को एक साथ 90 डिग्री तक ऊपर की तरफ उठाएं। कम से कम 10-15 बार ऐसा करें। इसे रोजाना करें।

अल्टरनेटिंग लेग लिफ्ट्स
पीठ के बल सीधे लेटकर उसी तरह हाथों को सीधा रखें। अब पहले दाएं पैर को 90 डिग्री तक ऊपर की तरफ उठाएं और फिर बाएं पैर को। कम से कम 15 बार ऐसा करें। रोज करने से फर्क नजर आएगा।

सीजर एक्सरसाइज
पीट के बल सीधा लेट जाएं और हाथों को सीधा रखें। अब पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर कैंची की तरह घुमाएं। इसके 15 सेट करें। इससे एक महीने में ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

रिवर्स ट्विस्ट
पहले की तरह ही सीधे लेट जाएं। अब पैरों को ऊपर की तरफ उठाकर थोड़ा मोड़े और फिर नीचे करें। पहले इसे धीरे-धीरे और फिर तेजी से दोहराएं। ऐसा रोजाना 15 बार करें।

साइकिल एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज साइकलिंग की तरह ही है। इसके लिए पीठ के बल लेटकर हाथों को जमीन पर सीधा रखें। अब पैरों को थोड़ा ऊपर उठाकर घुटनों से मोड़ लें। अब इन्हें साइकिल की तरह घुमाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

अगला लेख