ramcharitmanas

इन 5 बीमारियों से बचाता है केले का फूल, जानें फायदे

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (17:08 IST)
केला खाने के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या इसके फूल के बारे में कभी सुना है? जी हां, केले का फूल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है और भारत के कुछ क्षेत्रों में इसकी सब्जी भी स्वाद के साथ खाई जाती है। सेहत की इन 5 समस्याओं को ठीक करने के लिए यह बेहद कारगर दवा है। जरूर जानिए - 
 
एनीमिया - एनीमिया यानि खून की कमी से बचने के लिए केले के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और रक्त की कमी की पूर्ति भी की जा सकती है। 
 
 कैंसर - कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए भी केले का फूल मददगार है। इसके अत्यधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ ही कैंसर से बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
 
तनाव - केले के फूल में खासी मात्रा में मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व होते हैं जो आपको मानसिक तनाव से बचाते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाए रखते हैं।
 
पाचन - पाचन के लिए यह काफी अच्छा होता है और पाचन संबंधी समस्याओं को भी खत्म करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप पेटदर्द, गैस, अपच, एसिडिटी आदि से बच सकते हैं।
 
शुगर - रक्त में शुगर यानि शर्करा के स्तर को कम करने के लिए केले का फूल लाभकारी है। यह इंसुलिन के लेवल को घटाता है। इसके अलावा किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख