Daily Horoscope
✕

कोरोना काल में पार्टी में जाने से बचें, जाना जरूरी है तो बरतें सावधानियां

Updated: सोमवार, 15 मार्च 2021 (12:39 IST)
कोरोनावायरस की वजह से दिनचर्या में काफी बदलाव आया है वहीं काफी लंबे समय के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब जगहें धीरे-धीरे खुलने लगी है, इसी के साथ ही इन दिनों विवाह की प्रक्रिया भी काफी बदली है। कोरोना काल में अगर विवाह हो रहा है, तो मेहमानों की संख्या, समयावधि इन सभी चीजों का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं। ऐसे में अगर आप किसी संबंधी या किसी दोस्त की शादी में जानें वाले है, तो आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है आइए जानते हैं आपको कोरोना काल में शादी में जानें पर क्या सावधानियां रखनी चाहिए...
 
कोरोना काल में शादी में जानें से पहले ये सावधानियां जरूर रखें
 
कोरोना से पहले और कोरोना के बाद स्थितियां काफी बदल चूकी हैं। कोरोना से पहले जब किसी की शादी का न्योता मिलता था तो घर के सभी सदस्य शादी में शामिल होते थे, लेकिन स्थितियां कोरोना काल में बिलकुल बदल चूकी हैं। अब आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ना है। इसलिए ख्याल रखें कोरोना काल में किसी की शादी में जा रहे है, तो घर का केवल एक व्यक्ति ही जाए।
 
कोरोना काल में शादी में जा रहे है, तो घर के बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को वैवाहिक कार्यक्रमों में बिल्कुल भी लेकर न जायें।
 
कोरोनावायरस से बचने के लिए जरूरी है कि किसी भी शादी में जाते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी भी चीज को आप ना छूएं। टेबल, कुर्सियों को छुते भी है, तो तुरंत हाथों को सैनिटाइज करें। 
 
सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। विवाह के दौरान रस्में समूह में ही होती है, लेकिन कोरोना काल में आपको सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखना है इसलिए सामाजिक दूरी रखें।
 
शादी के समय आप अफने साथ एक्स्ट्रा मास्क जरूर रखें। यदि आपका एक मास्क खो भी जाएं तो आपके पास दूसरा मास्क होना चाहिए। साथ ही मास्क पूरे समय पहनने रहे और समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करें।

ALSO READ: टमाटर सूप है बेहद फायदेमंद, जानिए 7 गजब के लाभ

ALSO READ: जानिए क्या हैं Dry Cough, कैसे पाएं इससे निजात
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख