Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Covid -19 : कोरोना काल में अस्थमा रोगी रखें ये सावधानियां

कोरोना काल में कई तरह की सावधानियां रखने की सलाह दी जा रही है, जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई, मास्क का इस्तेमाल ताकि इस संक्रमण की चपेट में आने से वे बच सकें। वहीं ऐसे लोग जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें इस बात को बिलकुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। वरना उनकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही अपनी सेहत की खास देखभाल करने की भी जरूरत है। यही बात लागू होती है अस्थमा के मरीजों पर। ऐसे लोग, जो अस्थमा जैसी सांस की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
 
अस्‍थमा एक ऐसी स्थिति है जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है। इसके चलते सांस लेने में तकलीफ होती है। सांस की नलियों में अतिरिक्‍त म्‍यूकस बनने लगता है। सांस लेने में तकलीफ के कारण खांसी आती है व नलियों के सिकुड़ जाने से दम फूलता है।
 
कोरोना काल में अस्थमा के मरीजों को कुछ खास सावधानियों की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किन बातों का रखें ख्याल।
 
इस दौरान संतुलित आहार लें व पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। फल व हरी सब्जियों का सेवन करें।
 
एलर्जी का खतरा बदलते मौसम में ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
 
जिन्हें सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो, वे उनसे दूरियां बनाकर रखें।
 
साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखें। जिन चीजों को आप ज्यादा छूते हैं उन्हें साफ रखें, जैसे मोबाइल, लैपटॉप टीवी, रिमोट व दरवाजे के हैंडल आदि।
 
अपने घर में ह्यूमिडिटी को कम से कम रखें जिससे कि सांस संबधित परेशानी आपको न हो।
 
स्मोक के धुएं से आपको परेशानी हो सकती है इसलिए इस बात का ख्याल रखें।
 
तनावरहित रहने का प्रयास करें।
 
मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करें जिससे कि आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह से सेहतमंद रह सकें।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

अगला लेख