sundarkand

बदलते मौसम में सावधान रहें अस्थमा के मरीज, जानिए कारण

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (16:42 IST)
सर्दियों का मौसम स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ खास व्याधियों जैसे अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यह मौसम कुछ समस्याएं भी लाता है। यदि कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम में अस्थमा के रोगियों को श्वांस संबंधी परेशानियां बढ़ती जाती हैं। इसके साथ कैंसर, जोड़ों के दर्द के रोगियों का दर्द भी बढ़ जाता है। इसके साथ सर्दियों में त्वचा और एलर्जी संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। 
 
श्वांस रोग विशेषज्ञ अनुसार जाती हुई सर्दियों में श्वांस नलियां सिकुड़ने के साथ कफ भी ज्यादा बनता है। इसके साथ ठंडे माहौल के कारण धुआं आदि वातावरण में घुले तत्व पूरी तरह आसमान में ऊपर नहीं जा पाते जो एलर्गन का काम करते हैं। इसलिए अस्थमा की समस्या जाती हुई सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें। पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को ढंककर रखें। एयरकंडीशन और तेज पंखे के नीचे ना बैठें। अपना इन्हेलर हमेशा पास रखें। स्टेरॉयड का प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

अगला लेख