गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. anemia symptoms in hindi
Written By

अगर सीढ़ि‍यां चढ़ते समय फूलती है सांस, तो हो सकती है ये बीमारी

अगर सीढ़ि‍यां चढ़ते समय फूलती है सांस, तो हो सकती है ये बीमारी - anemia symptoms in hindi
अगर सीढ़ि‍यां चढ़ते समय आपकी सांस फूलती है, आप बिना वजह ज्यादा थकावट महसूस करते हैं। तो यह शरीर में खून की कमी यानी कि एनीमिया के लक्षणों में से एक है। जब शरीर में खून की कमी हो जाती है तब मांसपेशियां तथा हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा एनीमिया के कुछ और भी प्रमुख लक्षण हैं, जिन्हें जानकर आप सही समय पर एनीमिया का हल निकाल सकते हैं - 
 
1 सीढ़ि‍यां चढ़ते समय या जिम में नियमित कसरत करते समय सांस का फूलना एनीमिया का संकेत हो सकता है।
 
2 त्वचा का रंग पीला होना भी एनीमिया का एक संकेत है, इसे नजर अंदाज बिल्कुल न करें। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर में रक्त प्रवाह में कमी या फिर लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण त्वचा पीली पड़ सकती है।

 
3 अगर आप संवेदशीलता में वृद्धि और सहनशक्ति में कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह भी एनीमिया का एक लक्षण हो सकता है। इसका मुख्य कारण शरीर में आयरन का स्तर कम होना है, और यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करता है।
 
4 अगर आप पहले की अपेक्षा अपनी एकाग्रता में कमी महसूस करते हैं और किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में आपको परेशानी होती है, तो यह भी एनीमिया का लक्षण है।
 
5 शरीर में विटामिन डी की कमी से एनीमिया का खतरा होता। विटामिन डी की कमी के कारण इन्म्यून इन्फ्लॉमेशन की समस्या भी पैदा हो सकती है। इसके अलावा इसकी कमी हड्डियों को भी नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती है।