Hanuman Chalisa

ऐलोवेरा के ज्यादा इस्तेमाल से होता है नुकसान, जरूर जानिए

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (16:44 IST)
ऐलोवेरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, परंतु किसी भी चीज की अति नुकसानदायक सिध्द होती है।  ऐलोवेरा का इस्तेमाल सीमित मात्रा में किया जाए तो ही यह लाभदायक होता है, वहीं  ऐलोवेरा का अत्यधिक इस्तेमाल करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा होने की संभावना होती है। आइए जानते है ऐलोवेरा के अत्यधिक सेवन से क्या परेशानियां हो सकती है।
 
यदि आप ऐलोवेरा का अत्यधिक सेवन करते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से पेट संबधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।
 
स्किन के लिए ऐलोवेरा काफी फायदेमंद होता है, ये बात हम सभी जानते हैं, लेकिन स्किन पर भी ऐलोवेरा के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा संबधित परेशानी हो सकती है। ऐलोवेरा को चेहरे पर ज्यादा लगाने के कारण चेहरे पर रूखापन और बारीक दाने हो सकते हैं। 
 
ऐलोवेरा जूस का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों को बिना डॅाक्टर से सलाह लिए ऐलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
ऐलोवेरा के ज्यादा इस्तेमाल से लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही आप इसका सेवन करना शुरू करें। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।  
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख