dharma sangrah

कायम है आज भी एड्स का खतरा.. . पढ़ें यह गंभीर जानकारी

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (12:07 IST)
एड्स एक खतरनाक यौन संक्रामक रोग है, जिसकी चपेट में एक बार आ जाने पर बच पाना लगभग नामुमकिन है। बीते कुछ सालों में यह रोग उभरकर सामने आया है और इसके प्रति जागरुकता अभियान भी चलाए गए हैं। लेकिन  एक्सपर्ट स्टेट नेशनल सर्वे, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे और जिला हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट्स में आए नतीजे चौंकाने वाले हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकांश लोग आज भी एड्स जैसी गंभीर और खतरनाक बीमारी को लेकर जागरूक नहीं है और एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
 
जानकारी के अनुसार पिछले तीन सालों में एचआईवी वायरस के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने के बजाए बढ़ गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2016 में इस वायरस की चपेट में आने से लगभग 4 हजार 397 लोगों की जान जा चुकी है और मौतों का यह आंकड़ा साल 2013 के मुकाबले 70 प्रतिशत तक बढ़ा है। ऐसे में इसके प्रति जागरुकता और गंभीरता का बढ़ना जरूरी है। आप भी जानिए कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप एचआईवी वायरस से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
 
1 एड्स या अन्य यौन संक्रामक रोगों के बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सुरक्षित यौन संबंध। जी हां, अगर आप किसी के साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसमें सुरक्षा के लिए आप क्या कर सकते हैं।
 
2  संबंध बनाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि कहीं आपका साथी एचआईवी पॉजीटिव तो नहीं है। कोशिश करें कि संबंध बनाने से बचें, लेकिन अगर संबंध बना ही रहे हैं, तो कंडोम का प्रयोग अवश्य करें ताकि आप संक्रमित होने से बच सकें।
 
3 एक से अधिक लोगों से शारीरिक संबंध न बनाएं। साथी की सेक्सुअल हिस्ट्री के बारे में भी जानकारी जरूर लें।
 
4 इंजेक्शन लगवाते समय इस बात को जांच लें कि आपको लगाई जा रही सुई उपयोग की गई नहीं हो।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख