Hanuman Chalisa

दूध पीते समय जरूरी है ये 7 सावधानियां, आप भी जानिए...

दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और सेहत के लिहाज से इसे अमृत के समान माना जाता है। लेकिन इसका सेवन अगर सही तरीके से न किया जाए, तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानिए पीते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है - 
 
कई लोगों की आदत होती है, भोजन के बाद दूध पीने की। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे पचने में समय लगता है और आपको भारीपन महसूस होता है।
 
जब भी आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान रखें।
 
खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।
 
प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।
 
मछली या मांस के साथ क‍भी दूध न लें। इससे आपको त्वचा पर सफेद धब्बे या ल्यूकोडर्मा की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इन दोनों में ही प्रोटीन होता है, जिससे पाचन में ज्यादा समय लगता है।  
 
अगर आप ताकत और पोषण के लिए दूध पी रहे हैं, तो गाय का दूध लें। लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भैंस का दूध प्रयोग करें। लेकिन भैंस का दूध कफ बढ़ाने का काम भी करता है, इसका ध्यान रखें।
 
कभी भी ठंडा दूध न पिएं, ना ही इसमें चीनी का इस्तेमाल करें। ठंडा  दूध धीरे पचता है जिससे पेट में गैस बन सकती है। और चीनी पोषक तत्वों को खत्म कर देती है और पाचन में समस्या पैदा करती है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख