शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 7 health benefits of strawberry
Written By

गर्मियों की रानी स्ट्रॉबेरी के 7 बेहतरीन सेहत फायदे

गर्मियों की रानी स्ट्रॉबेरी के 7 बेहतरीन सेहत फायदे - 7 health benefits of strawberry
गर्मियों में रसीले फल स्ट्रॉबेरी को खाना अधिकांश लोग पसंद करते है। ये इतना पौष्टिक होता है कि इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व जैसे प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन आदि पाए जाते हैं इसलिए अगर इसे सुपरफूड कहे तो गलत नहीं होगा। आइए, जानते हैं सुपरफूड स्ट्रॉबेरी के बेहतरीन गुण -
 
1 इम्यून सिस्टम मजबूत करें -
 
स्ट्रॉबेरी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और सी होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर में उर्जा का स्तर भी बनाएं रखता है।
 
2 आंखों की रोशनी -
 
स्ट्रॉबेरी में कुछ एंजाइम मौजूद होते है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी होते है, जोकि आंखों को मोतियाबिंद से बचाने में सहायक होते है।
3 कैंसर से लड़ने में मदद -
 
स्‍ट्रॉबेरी में ऐसे कई एंटीऑक्‍सीडेंट, फ्लेवोनॉयड, और विटामिन मौजूद होते है जोकि शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत देते है।
 
4 दिल की बीमारियां -
 
रोजाना इसके सेवन से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों की आशंका कम हो जाती है।
 
5 डायबिटीज को करें नियंत्रित -
स्ट्रॉबेरी में ऐसे तत्व भी होते हैं, जोकि शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं। इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज की आशंका कम करता है।
 
6 वजन घटाने में मददगार -
 
स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से काफी देर तक पेट भरा महसूस होता है और आप ज्यादा व अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं।
 
7 कब्ज से राहत -
 
स्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते है और कब्ज, एसिडिटी, अपच, गैस जैसी प्रॉब्लम दूर रहती है।