Daily Horoscope
✕

व्यस्तता में भी स्वस्थ रहने के 5 टिप्स

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (15:23 IST)
आज की भाग-दौड़भरी जिंदगी में हम अपने खुद के लिए ही वक्त नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन व्यस्तता के बावजूद कुछ ऐसी आदते हैं  जिन्हें यदि आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो आपके स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आदतें, जो आपको अपना लेनी चाहिए...
 
1. यदि आप अपनी व्यस्तता के चलते व्यायाम का अलग से समय नहीं निकाल पाते हैं तो जहां तक संभव हो, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
 
2. आसपास थोड़ी-बहुत दूर बाजार या कहीं और भी जाने के लिए गाड़ी में बैठकर जाने की जगह पैदल ही जाने को प्राथमिकता दें। इस बहाने आपकी थोड़ी वॉक हो जाएगी।
 
3. ऑफिस में अगर लंबे समय तक बैठते हैं तो वही बैठे-बैठे बीच-बीच में हाथ-पैरों की थोड़ी स्ट्रैचिंग करते रहें।
 
4. कितनी भी व्यस्तता में सुबह का नाश्ता करना कभी भी न छोड़ें। सुबह के नाश्ते से आप में दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। 
 
5. यदि आप लंबे समय के लिए घर से बाहर रहती या रहते हैं ऑफिस या किसी अन्य वजह से, तो अपने साथ बैग या पर्स में लंच बॉक्स के अलावा भी कुछ हैल्थी खाने की चीजें रखें और उन्हें बीच-बीच में खाते रहें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख