sundarkand

Health Care: इन 5 Tips को अपनाकर दिनभर महसूस करें तरोताजा

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (15:27 IST)
नींद पूरी हो न हो, सुबह की शुरुआत अगर ताजगी से भरी न हो, तो दिन भर एक्ट‍िव बने रहना जरा मुश्किल होता है। लेकिन इन 5 तरीकों से आपकी सुबह बन सकती है ताजातरीन, और आप सुपरएक्ट‍िव...
 
1 ठंडा पानी - सुबह नींद से जागने के बाद सिर्फ 1 गिलास ठंडा पानी पीना, सुस्ती को भगा देता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं को रिफ्रेश कर उन्हें एक्ट‍िव करने में मदद करता है। इससे आप तरोताजा महसूस करते हैं, सो अलग। 
 
2 स्ट्रेचिंग - अपनी सुबह को सक्रिय और ताजगीभरा बनाने का सबसे बेहतरीन और हेल्दी तरीका है स्ट्रेचिंग। यह आपके रक्त संचार को बेहतर करके मस्तिष्क तक रक्त के बहाव को सही तरीके से पहुंचाता है, जिससे दिमाग सतर्क और सक्रिय रहता है।
 
3 प्रोटीन - प्रेाटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन सुबह नाश्ते में जरूर करें। यह आपके मस्तिष्क को सक्रिय बनाए रखने और ऊर्जा का संचार करने में बेहद मददगार है।
 
4 नहाना - नहाने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें, यह पूरा दिन शरीर में ताजगी बनाए रखने के लिए सहायक होगा। वहीं गर्म या गुनगुने पानी से स्नान आपको आरामदायक मानसिक स्थिति में रखता है, जिससे आप निरंतर सक्रिय नहीं होते।
 
5 ग्रीन टी - दूध और शकर वाली फैटी चाय की जगह, ग्रीन टी का सेवन शरीर और मस्तिष्क दोनों के लिए ऊर्जादायक होगा। दिनभर एक्टिव और तरोताजा रहना चाहते हैं, तो सुबह की शुरुआत इस चाय से करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

अगला लेख