kalsarpa dosh calculator
✕

मौसमी इंफेक्शन से बचाएंगे ये 5 टिप्स, अब रहिए बीमारी से दूर...

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (18:20 IST)
बारिश के मौसम में आप सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं, क्योंकि इस मौसम में संक्रमण आसानी से फैलता है। वातावरण में नमी के कारण बैक्टीरिया पनपते हैं और संक्रमण तेजी से फैलता है जिसके कारण आप सर्दी, खांसी, फ्लू, कई तरह के इंफेक्शन, बुखार आदि के शिकार बनते हैं।
 
बीमारियों से बचने के लिए संक्रमण से बचना जरूरी है। इसलिए जानिए कुछ खास टिप्स जो आपको संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं -  
 
 
1 स्टोर करके रखे गए पानी में बैक्टीरिया अधि‍क होते हैं इसलिए पानी की शुद्धता पर खास ध्यान दें। शुद्ध और साफ पानी पिएं, पानी को उबालकर पीना और भी बेहतर होगा। 
 
2 गंदगी, बैक्टीरिया पैदा करती है। इसलिए स्वच्छता बनाए रखें, अपने आसपास पानी न ठहरने दें, मच्छरों को दूर रखें और अपनी त्वचा की सुरक्षा करें। 
 
3 खुद का साफ-सुथरा रखें ताकि बैक्टीरिया आपको प्रभावित न करें। इसलिए नियमित तौर पर स्नान करें, गरम पानी का प्रयोग करें और अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोकर साफ रखें।
 
4 पानी एकत्रित होने की सारी वजहों को हटा दें। कूलर को नियमित रूप से साफ करें। पानी जमा करने के इस्तेमाल में आने वाले ड्रम, टंकी आदि को हमेशा ढंककर रखें।
 
5 मच्छर आपके स्वास्थ्य के सबसे बड़े दुश्मन हैं अत: मच्छरों के दंश से बचने के लिए मच्छररोधी मलहम या फिर मच्छरदानी का प्रयोग करें और शरीर को ढंककर रखें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख