biodatamaker
✕

इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट हो सकता है स्मार्टफोन

Published: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (14:35 IST)
आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्मार्टफोन इस्तेमाल करते है और घंटों तक इसके साथ समय बिताते है। इन दिनों स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने की खबरें भी बहुत सुनने को मिलती है, ऐसे में आपको भी स्मार्टफोन यूज करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 कारण जिनकी वजह से स्मार्टफोन फट सकता है -
 
1 फोन फटने का सबसे सामान्य कारण हो सकता है, इसकी बैटरी का अधिक गर्म होना। अगर आप फोन को घंटों तक चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं या फिर चार्जिंग पर लगाने के बावजूद फोन पर बातें करते हैं, तो इसकी बैटरी अत्यधिक गर्म होने के साथ अतिरिक्त चार्ज हो रही है। ऐसी स्थ‍िति में बैटरी पिघल भी सकती है। 
 
2 गलत चार्जर का इस्तेमाल - अगर आप अपने स्मार्टफोन को किसी भी लोकल चार्जर या फिर अन्य चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह आपके फोन और बैटरी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

ALSO READ: बार-बार किसी खास चीज की भूख लगना हो सकता है इस बीमारी का संकेत
 
3 अगर आप किस सस्ती बैटरी का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह जल्दी गर्म होने एवं फूलने जैसी समस्या के कारण ब्लास्ट भी हो सकती है। इसके अलाव चार्जिंग सर्किट और इनपुर पावर में किसी भी प्रकार का फॉल्ट होता है, तब भी बैटरी अधिक गर्म होकर फट सकती है। 
 
4 अगर आप अपने स्मार्टफोन में स्मार्ट विंडो पर काम करते हैं, तो इससे फोन की बैटरी पर दबाव अधिक पड़ता है। इस स्थिति में इस बारे में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
 
5 स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम आयन की बनी होने के कारण हल्की होती हैं, उंचाई से गिरने पर इनमें शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। इस परिस्थिति में बैटरी व फोन के फटने की संभावना अधिक होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

अगला लेख