Hanuman Chalisa
✕

Nutrition For Bones: हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व, दिनचर्या में करें शामिल

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (10:02 IST)
अगर आपकी हड्डियां मजबूत है तो आपका शरीर भी मजबूत होगा। और आप फिट रहेंगे। शरीर में हड्डियां कमजोर होने पर शरीर के अन्य अंग पर भी असर पड़ता है। इसलिए कहते हैं भले ही आप स्‍वस्‍थ हो लेकिन शरीर का हमेशा ख्‍याल रखना चाहिए। हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के साथ अन्‍य पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत करने के लिए कौन-से विटामिन अहम होते हैं -  

1.कैल्शियम - कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। इसके लिए डाइट में डेयरी प्रोडक्‍ट्स, दूध और इससे बनी चीजें पनीर, दही जरूर खाएं। हड्डियों को कमजोरी से बचने का सबसे अच्‍छा तरीका है। इसके अलावा आप बादाम, चावल, सोया से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली, हरी सब्जियां, फलियों में भी कैल्शियम मौजूद होता है।

2. विटामिन डी - विटामिन डी की शरीर में कमी होने से ज्वाइंट पेन होने लगता है। इसका सबसे अच्‍छा सोर्स है सूर्य। रोज सुबह 15 मिनट सूरज की धूप लेना चाहिए। इसके अलावा संतरा, गाय का दूध, मशरूम जैसी चीजें भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. प्रोटीन - हड्डियों के लिए कैल्शियम जितना जरूरी है उतना ही प्रोटीन भी। बता दें कि फ्रैक्चर होने पर प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डेयरी प्रोडक्‍ट में तो प्रोटीन मिलता है इसके अलावा कद्दू के बीज, अमरूद, टोफू में भी प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा होती है।

4. पोटेशियम और मैग्नीशियम - हड्डियों को मजबूत करने के लिए यह पोषक तत्‍व होना भी जरूरी है। इसके लिए आप हलिबूट, पालक, सोयाबीन डाइट में शामिल कर सकते हैं।

5. अन्‍य पोषक तत्‍व - विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। भोजन में सलाद जरूर खाएं। साथ ही बादाम, काजू का भी सेवन करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख