biodatamaker
✕

Health Tips: घर में रहकर काम कर रहे हैं तो खानपान के ये नियम याद रखें

Updated: मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (10:21 IST)
कोरोना काल में अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान काम के वक्त ऑफिस जैसा माहौल होना बहुत जरूरी है। अक्सर घर से काम करने के वक्त कई बार भूख भी लगने लग जाती है तो बार-बार किचन में जाकर कुछ भी खाने लगते हैं। लेकिन आपकी सेहत पर यह भारी पड़ सकता है। अनहेल्दी आदतें स्वास्थ्य के लिहाज से हमेशा बुरी होती है। तो आइए जानते हैं घर से काम कर रहे हैं तो अपने खान-पान का ध्यान कैसे रखें-
 
1.कैफिन की मात्रा को कम करें- जी हां, घर से काम करने के दौरान कभी-कभी आलस भी आने लगता है तो हम चाय या कॉफी पर टूट पड़ते हैं। लेकिन एक नियम से और सीमित मात्रा में चाय या कॉफी पिएं। कैफीन का अधिक सेवन नुकसानदेह होता हैं। और कई बार अनिद्रा की समस्या भी हो जाती है।
 
2.फिक्स रहे खाने का टाइम- ऑफिस के दौरान आपके खाने-पीने का टाइम फिक्स होता है उसी तरह घर पर भी अपने खाने का टाइम फिक्स रखें। अपने मन को स्थिर रखकर काम करें। आप अपने मन को स्थिर रखेंगे तो आपको ज्यादा भूख नहीं लगेगी।
 
3.ब्रेकफास्ट करें- अक्सर काम के चक्कर में हम ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करें। काम शुरू करने से पहले ब्रेकफास्ट जरूर करें। इससे आपको काम शुरू करने के दौरान अधिक भूख नहीं लगेगी। और आपका समय भी कहा निकल जाएगा, पता भी नहीं चलेगा।
 
4.फ्रूट्स खाएं- वर्क फ्रॉर्म होम के दौरान एक बैलेंस्ड डाइट फॉलो करें। अपने दिनभर के मील्स में कम से कम न्यूट्रिशन, कैलोरी का प्राथमिकता से ध्यान रखें। डाइट में प्रोटीन, फाइबर की मात्रा भी जरूर रखें।
 
5.एक्सरसाइज करते रहें- जी हां, अच्छे खान-पान के साथ एक्सरसाइज को भी अपनी लाइफस्टाइल में जोड़ें। खानपान के साथ एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। क्योंकि दिनभर काम के दौरान हम सिर्फ बैठे रहते हैं। आप चाहे तो बैठे-बैठे भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

ALSO READ: इंस्टेंट उत्तपम, जानें रेसिपी और फायदे

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख