Hanuman Chalisa

एक न एक दिन यह 5 समस्याएं जरूर होंगी आपको... जानें उपाय

हमारे शरीर में स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानियां बनी रहती हैं, जो उम्र, शरीर, तौर-तरीकों और दिनचर्या के अनुसार होती है। लेकिन इनसे बचने के लिए आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे हमारे लिए बहुत कारगर साबित होते हैं। जानिए ऐसे ही 5 रोग और उनके उपचार -
 
1 जोड़ों का दर्द  - जोड़ों का दर्द कभी बढ़ती उम्र तो कभी अन्य कारणों से भी होता है। इसके लिए बथुए का रस बहुत कारगर उपाय है। बथुए के पत्तों का रस निकालकर लगभग 15 ग्राम रोजाना पीने से जोड़ों का दर्द दूर होता है। सुबह खालीपेट इसे पीना बहुत फायदेमंद होगा। अप चाहें तो शाम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसे खाली पेट ही पिएं और दो घंटे बाद तक कुछ भी न खाएं।
 
2 अत्यधि‍क क्रोध - गुस्सा आना भी एक बड़ी समस्या है। अगर आपको भी बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो अपने दिमाग को शांत रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा क्रोध आने पर रोज सुबह आंवले का मुरब्बा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा गुलकंद का सेवन करना बहुत लाभ देता है। प्रतिदि‍न गुलकंद खाने के बाद दूध पीने से आपको गुस्सा आना बंद हो जाएगा।
 
3 दांतों में तकलीफ - दांतों की समस्याओं में तिल्ली बहुत लाभदायक होती है। इसे कुछ घंटों तक पानी में भि‍गो दें और इस पानी को छानकर उससे कुल्ला करें या फिर कुछ देर तक इसे मुंह में भरकर रखें और फिर बाहर निकाल दें। कुछ समय तक लगातार ऐसा करने पर दांतों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
 
4 आंखों की तकलीफ - आंखों की समस्याओं का समाधान हरी घास पर पैदल, नंगे पैर चलने में छुपा हुआ है। रोजाना सुबह के समय हरी घास पर चलना आपकी आंखों की रौशनी का बढ़ाता है और बाकी समस्याओं को भी ठीक करता है।
 
5 तनाव - मानसिक तनाव कोई असामान्य घटना नहीं है लेकिन अगर यह अधि‍क हो तो इसके लिए उपचार भी आपको मानसिक स्तर पर ही करने होंगे। मधुर संगीत सुनना, भरपूर नींद लेना, अपनी पसंद की चीजें करना, मन के विचारों और भावों को कागज पर उतारने के अलावा योगा व ध्यान इसका सबसे बेहतर उपचार है।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख