dharma sangrah
✕

इन 5 चीजों को खाते हैं तो संभल जाएं, ये चीजें कर देंगी आपको उदास

Updated: बुधवार, 1 मई 2019 (12:59 IST)
कोई भी व्यक्ति उदास रहना नहीं चाहता लेकिन कई बार गलत खान-पान भी उदासी दे जाता है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए, हम आपको बताते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से आपको उदासी महसूस हो सकती हैं -
 
1 एल्कोहल - एल्कोहल को भले ही आप अपनी खुशी का साथी मानते हों, पर गम का साथी भी तो यही है ना! यह सीधे आपके तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है और उसकी गति को धीमा कर देता है, जिससे आप कई बार खुशी में भी उदासी महसूस कर सकते हैं।
 
2 मीट - खास तौर से लाल मांस या फिर डिब्बाबंद मांस इस मामले में बेह नुकसानदायक है। इनमें संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है जो इंसुलिन के स्तर में बदलाव करता है। इसके दुष्परिणाम के रूप में न केवल उदासी बल्कि कई गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
 
3 सफेद ब्रेड - एक शोध में यह पाया गया है कि सफेद ब्रेड में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की अत्यधिक मात्रा महिलाओं में उदासी का कारण बन सकती है। यह थकान का कारण भी बन सकती है।
 
4 कॉफी - भले ही थकान दूर कर ऊर्जा देने में सहायक है, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद और चैन को छीन लेता है, जिसके कारण मानसिक थकान होकर अंत में उदासी से सामना करना पड़ता है।
 
5 चावल - चावल का अत्यधिक सेवन भी उदासी के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसमें रिफाइंड काबोहाइड्रेट पाया जाता है जो हार्मोनल बदलाव करने के साथ ही शरीर के ग्लाइसेमिक सूचकांक को प्रभावित करता है और उदासी महसूस होती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख