dharma sangrah

Bad Habits : ये 5 आदतें आपको समय से पहले बना रही हैं बूढ़ा, जानें क्‍या करें

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (17:56 IST)
आज के वक्त में सभी खूबसूरत और जवां दिखना चाहते हैं। जिसके लिए चेहरे पर महंगे से महंगे क्रीम लगाने के बाद भी बहुत ज्यादा असर नहीं दिखता है। और इसके बाद दोष क्रीम या कंपनी को दिया जाता है कि प्रोडक्ट अच्‍छा नहीं है। दरअसल, कुछ 5 बुरी आदतें होती है जिस वजह से शायद ही कोई अच्‍छा सा अच्‍छा क्रीम भी आपको असर करेगा। तो आइए जानते हैं क्‍या आपकी 5 बुरी आदतें जिससे आप खुद ही बदसूरत नजर आने लगते हैं -

1. देर रात तक जागना - जी हां, अगर देर रात जागकर पढ़ाई करते हैं, दोस्तों से बात करते हैं, वेब सीरीज या कोई फिल्म देखते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना, चेहरे पर झुर्रियां होना, धब्बे होना, चेहरा पीला पड़ना, चेहरे का ग्लो खत्म हो जाना। देर रात तक जागने पर ये लक्षण चेहरे पर नजर आने लगते हैं। रात को  11 बजे से सुबह 7 बजे तक सोने पर ही आपका चेहरा खिल जाएगा। साथ ही आपके चेहरे की रौनक लौट आएगी।

2.स्मोकिंग और ड्रिंकिंग - यह दोनों ऐसी चीजें हैं जो आपको वक्त से पहले और तेजी से बूढ़ा बनाती है। स्मोकिंग करने से चेहरे की मांसपेशियां सिकुड़ जाती है। होंठ काले पड़ना, आंखो के आस-पास सिलवटे पड़ जाना। इसका असर दिमाग और वजन से पर तेजी से पड़ता है। एज फैक्टर के साथ खिलवाड़ होता है।

3. तनाव लेना - बदलती  लाइफस्टाइल में तनाव से डील करना मुश्किल होता जा रहा है। युवा वर्ग मनोचिकित्सक की सलाह ले रहे हैं जो एक चिंता का विषय है। अगर आप किसी भी समस्या की बजाए उसके निवारण के उपाय भेजेंगे तो आपका तनाव बहुत हद तक कम हो सकता है। अधिक तनाव लेने से वजन कम होना, बाल झड़ना जैसी समस्या सामने आने लगती है।

4. योग और फिटनेस से बचना - अक्सर देखा जाता है कल-कल करते हुए पूरा साल निकल जाता है लेकिन योग या  जिम से शुरू नहीं कर पाते हैं। अक्सर कई लोग मोटिवेशन का इंतजार करते हैं कि उन्हें किसी से मोटिवेशन मिले। योग और फिटनेस आपको स्‍वस्‍थ तो रखती है दिमाग पर भी सकरात्‍मक असर पड़ता है।

5.हेल्दी डाइट से तौबा - एक हेल्दी डाइट आपको लंबे वक्त यंग और खूबसूरत रखती है। 21वीं सदी में सोडा, प्रोसेस्‍ड फूड और फैटी फूड डाइट का हिस्सा बन गए है। अगर कम उम्र में ही आपको चेहरा अजीब दिखने लगे, चेहरे की स्किन ढीले पड़ने लगे तो संभल जाएं। आपको अपनी डाइट में सुधार करने की जरूरत है। अधिक जंक फूड के सेवन से कम उम्र में ही चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

अगला लेख