biodatamaker
✕

World Hypertension Day: कैसे बचें हाइपरटेंशन से, 10 टिप्स आपके लिए

Updated: बुधवार, 17 मई 2023 (13:16 IST)
High Blood Pressure 
 
भागदौड़ भरी जिंदगी और आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी रोग या बीमारी की चपेट में आ रहा है। किसी को हाई बीपी तो किसी को लो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत होना आम बात बन गई है। 
 
उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर/हाइपरटेंशन में चक्कर आने लगते हैं, सिर घूमने लगता है, रोगी का किसी काम में मन नहीं लगता। उसमें शारीरिक काम करने की क्षमता नहीं रहती और अनिद्रा का शिकार रहता है।

आइए यहां पाठकों के लिए पेश हैं उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के बचने के 10 कारगर टिप्स- 
 
1. प्रतिदिन व्यायाम/ एक्सरसाइज करें।
 
2. क्रोध बिलकुल ना करें तथा मोटापे से बचें। 
 
3. शराब, धूम्रपान से दूर रहें। 
 
4. सिलबट्टे पर 21 तुलसी के पत्तों को पीसकर इसे 1 गिलास दही में मिलाएं और सेवन करें, हाई ब्लडप्रेशर में लाभ होगा। 
 
5. तरबूज गिरि और पोस्तदाना बराबर मात्रा में लेकर अलग-अलग पीस लें और एकसाथ मिलाकर रख लें। फिर प्रतिदिन खाली पेट 1 चम्मच पानी के साथ लें।
 
6. चोकरयुक्त गेहूं-चना आटा को बराबर मात्रा में मिलाएं और रोटी बनाकर खूब चबा-चबाकर खाएं।
 
7. 3 ग्राम मेथीदाना पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ सेवन करें, 15 दिनों तक लेने से लाभ होगा।
 
8. ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं तथा खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
 
9. स्वस्थ आहार लें, प्रोसेस्ड भोजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले भोजन से परहेज करें।
 
10. प्रतिदिन खाली पेट पपीता चबा-चबाकर खाएं, हाई ब्लडप्रेशर के रोगियों को लाभ मिलेगा। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: World Hypertension Day : हाइपरटेंशन क्या, क्यों, कब और कैसे? जानिए लक्षण, कारण और उपचार

ALSO READ: World Hypertension Day कब है? क्या है लक्षण और कारण हाइपरटेंशन के

High BP

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख