Hanuman Chalisa
✕

बार-बार जुकाम होता है तो जरूर खानी चाहिए ये 10 इम्यूनिटी बूस्टर चीजें

Updated: सोमवार, 16 मई 2022 (17:37 IST)
कुछ लोगों को सामान्य मौसम में भी सर्दी-खांसी हो जाती है। भले ही वह कोविड की वजह से नहीं हो रहा हो लेकिन इन दिनों जरा भी जोखिम नहीं लिया जा सकता है। इसलिए जानते हैं अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इन 10 चीजों का सेवन जरूर करें -

1.टमाटर - इसमें लाइकोपीन मौजूद होता है। जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। जिससे  शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रल कर देता है और हमारे शरीर को नुकसान नहीं होता है। इसलिए टमाटर का सेवन सलाद के रूप में जरूर करें।

2.गाजर - गाजर में मौजूद पोषक तत्व विटामिन ए, कैरोटिनाइड और एंटी आॅक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बुरे बैक्टिरिया से लड़नें में मदद करते हैं। साथ ही आंखों की देखभाल के लिए भी गाजर का सेवन करना अच्छा होता है, मोतियाबिंद की शिकायत कम हो जाती है। लंग कैंसर का खतरा भी टल जाता है।

3.अलसी - अलसी में ओमेगा -3 और फैटी एसिड मुख्य रूप से पाया जाता है।  हर दिन भोजन के बाद आधा चम्मच रोस्टेड अलसी का सेवन करना चाहिए। शाकाहारी लोगों को जरूर इसका सेवन करना चाहिए।

4.मशरूम  - मशरूम का सेवन बड़ी ध्यान से किया जाता है। लेकिन इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। कैंसर से बचाव में राहत रहती है।

5.विटामिन सी - कोरोना काल में विटामिन सी का सेवन सबसे अधिक किया गया है। क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। विटामिन सी के तौर पर नींबू, आंवला, संतरा, अंगूर आदि। साथ ही अन्य खट्टे फलों में भी विटामिन सी पाया जाता है।

6.ओट्स - डॉक्टर और न्यूट्रिशन नाश्ते में ओट्स खाने की ही सलाह देते हैं। इसमें मौजूद फाइबर एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।

7.अंजीर - अंजीर को गला कर भी खाया जाता है और सादा भी। इसके सेवन से खून अधिक और तेजी से बढ़ता है। अंजीर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, मैंगनीज, और एंटीऑक्सीडेंट तत्व रहते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करती है।

8.दही - दही का सेवन सभी को करना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, अपच, कब्ज, गैस की समस्या होने पर सिर्फ दही खाना चाहिए।

9.ग्रीन टी - ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। लेकिन इसका सेवन बहुत ध्यानपूर्वक और डॉक्टर या किसी अच्छे योग जानकारी की सलाह से ही करना चाहिए।

10.लहसुन - अगर आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ रहा है तो आपको लहसुन का सेवन शुरू कर देना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही अन्य बीमारियों से भी बचाने में सहायता करता है। लहसुन में एलिसिन, सल्फर, विटामिन ए और ई भरपूर मात्रा में होता है।

Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख