suvichar
✕

Haryana Budget 2022 : बजट में इन्‍हें मिल सकती है बड़ी राहत, BAC की बैठक में हुआ निर्णय

Updated: शनिवार, 5 मार्च 2022 (17:59 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वित्तमंत्री के नाते 8 मार्च को अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट में इस बार राज्‍य सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इस बार बजट में गरीबों के कल्‍याण पर पूरा फोकस होगा। इसके साथ ही अनियमित कॉलोनियों के लोगों को तोहफा मिल सकता है और ये कॉलोनियां नियमित हो सकती हैं।

इस बार बजट डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक पर पहुंचने की संभावना है। इस बजट से लोगों को काफी राहत की उम्मीद हैं। खासकर व्यापारी वर्ग को। यह वर्ग सरकार से एक ओर जहां विशेष राहत पैकेज की उम्मीद कर रहा है तो वहीं जीएसटी के नियमों में सरलीकरण की भी मांग है।

इस बार बजट में अनियमित कॉलोनियों के लोगों को तोहफा मिल सकता है और ये कॉलोनियां नियमित हो सकती हैं। इस संबंध में निर्णय विधानसभा की व्यापार सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया।

बजट में करीब 1250 अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के साथ ही बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा प्रदेश सरकार कर सकती है।

वहीं इस बजट से व्यापारियों को खास उम्मीदें हैं। एक ओर जहां विशेष राहत पैकेज की उम्मीद जा रही है, वहीं जीएसटी के नियमों में सरलीकरण की भी मांग है। उद्योग-व्यापार को लेकर बजट से व्यवसायियों की उम्मीदों को जानने के लिए दैनिक जागरण की ओर से पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

फल-सब्जियों का मार्केट फीस से मुक्त किया जाए। हालांकि सरकार ने यह घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। यह फीस करीब डेढ़ साल पहले ही लगाई गई थी।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख