sawan somwar

Haryana Budget 2022 : 22 मार्च तक चलेगा हरियाणा का बजट सत्र, हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं...

Updated: शनिवार, 5 मार्च 2022 (18:38 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र बुधवार 2 मार्च से शुरू हो चुका है, जो 22 मार्च तक चलेगा। इस बार राज्‍य सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इस बार बजट में गरीबों के कल्‍याण पर पूरा फोकस होगा। इसके साथ ही अनियमित कॉलोनियों के लोगों को तोहफा मिल सकता है और ये कॉलोनियां नियमित हो सकती हैं।

राज्‍य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वित्तमंत्री के नाते 8 मार्च को अपना तीसरा बजट पेश करेंगे। इस बार बजट डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक पर पहुंचने की संभावना है। बजट में इस बार गरीबों के कल्‍याण पर पूरा फोकस होगा।

इसके साथ ही अनियमित कॉलोनियों के लोगों को तोहफा मिल सकता है और ये कॉलानियां नियमित हो सकती हैं। इस संबंध में निर्णय विधानसभा की व्यापार सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया।

इस बार बजट में करीब 1250 अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के साथ ही बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा प्रदेश सरकार कर सकती है।

वहीं इस बजट से व्यापारियों को खास उम्मीदें हैं। एक ओर जहां विशेष राहत पैकेज की उम्मीद जा रही है, वहीं जीएसटी के नियमों में सरलीकरण की भी मांग है। उद्योग-व्यापार को लेकर बजट से व्यवसायियों की उम्मीदों को जानने के लिए दैनिक जागरण की ओर से पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया।

फल-सब्जियों का मार्केट फीस से मुक्त किया जाए। हालांकि सरकार ने यह घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। यह फीस करीब डेढ़ साल पहले ही लगाई गई थी।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख