Daily Horoscope
✕

11वीं बार फिर जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम, EC ने हरियाणा सरकार को पैरोल के लिए दी इजाजत

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (22:56 IST)
Ram Rahim Latest News :  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पेरोल देने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को डेरा प्रमुख को पैरोल देने के लिए राज्य सरकार अनुमति दी है। राम रहीम ने 20 दिनों की पैरोल मांगी थी। राम रहीम इस वक्त रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। राज्य में 5 अक्टूबर को एक ही चरण के तहत चुनाव होना है। 8 अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी। राज्य में राम रहीम के लाखों अनुयायी हैं।
 
इसके बाद चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को इजाजत दी है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने 20 दिनों की पैरोल मांगी थी। राम रहीम की पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग को भेजी गई थी। डेरा प्रमुख 10 बार पैरोल या छुट्टी पर जेल से बाहर आ चुका है।  
ALSO READ: दलित छात्र का सपना होगा पूरा, SC ने मजदूर के बेटे को दिलाया IIT में दाखिला, कहा- पैसे की तंगी से बर्बाद न हो यंग टैलेंट
चुनाव प्रचार में नहीं हो पाएगा शामिल 
चुनाव आयोग ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल की याचिका को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है। गुरमीत राम रहीम किसी भी चुनाव प्रचार की गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता है। 
ALSO READ: PM मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बात, बोले- आतंकवाद का हमारी दुनिया में कोई स्थान नहीं
हरियाणा में लाखों समर्थक 
हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक हैं। ऐसे में अगर हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर आता है, तो इसका चुनाव पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और कुछ दूसरे जिलों में राम रहीम का अच्छा खासा प्रभाव है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

अगला लेख