Hanuman Chalisa
✕

Haryana Elections: चुनावी सभा में बोले हुड्डा, BJP को जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया

कहा कि भाजपा की झूठ बेचने वाली झूठ दुकान अब और नहीं चलेगी

Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (19:27 IST)
Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) ने मंगलवार को सोनीपत (Sonipat) में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 10 वर्ष के शासन में प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की खुशहाली और विकास के लिए इस भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है।

ALSO READ: हरियाणा में बेरोजगारी पर राहुल गांधी बोले, भाजपा ने फैलाई बीमारी
 
हुड्डा ने सोनीपत में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश, रोजगार देने और कानून व्यवस्था में नंबर वन था लेकिन भाजपा के 10 वर्ष के शासन में अब प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई और अपराध में नंबर वन हो गया है।
 
भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया : उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की खुशहाली और विकास के लिए इस भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इसमें कोई चूक मत करना और 1-1 वोट कांग्रेस प्रत्याशी को देकर भारी बहुमत से जिताने का काम करना। हुड्डा ने गन्नौर और सोनीपत में 9  जनसभाएं कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सोनीपत की जनता से वोट लेकर 10 साल उसके साथ सौतेला बर्ताव किया और विकास का एक भी कार्य नहीं किया।

ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुमारी शैलजा की नाराजगी कांग्रेस को पड़ेगी भारी?
 
भाजपा की झूठ बेचने वाली झूठ दुकान अब और नहीं चलेगी : उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ बेचने वाली झूठ दुकान अब और नहीं चलेगी, क्योंकि जनता ने पूरा मन बना लिया है कि 5 अक्टूबर को भाजपा को हरियाणा से बाहर कर दिया जाएगा। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

अगला लेख