suvichar

दिल्ली पहुंचे भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है कांग्रेस

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (00:18 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर आने के बाद भाजपा की ओर से सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बाद कांग्रेस पूरी स्थिति नजर बनाए हुए है और फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोलेगी।
 
सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से दिल्ली पहुंच गए हैं और उनकी आज देर रात या शुक्रवार सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद से मुलाकात हो सकती है। हुड्डा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा से साथ कांटे टक्कर की स्थिति पैदा होने के बाद कांग्रेस राज्य में सरकार के गठन की कवायद में जुट गई थी, लेकिन बाद उसकी एवं भाजपा की सीटों की संख्या में फासला बढ़ने के बाद वह फूंक-फूंककर कदम उठाने की रणनीति पर चल रही है।
 
सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने दोपहर के समय हुड्डा से फोन पर भी बात की थी और उन्हें सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ने को कहा था। हुड्डा और उनके करीबी जननायक जनता पार्टी के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही दोपहर से ही उन निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधा जा रहा था जो जीतने की स्थिति में थे।
 
यह पूछे जाने पर क्या कांग्रेस ने हरियाणा में सरकार बनाने की उम्मीदें खो दी हैं तो हुड्डा के एक करीबी नेता ने कहा कि सीटों की संख्या में अंतर आने के बाद सोच-समझकर कदम उठाया जा रहा है। हम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन सरकार गठन की गुंजाइश पैदा हुई तो उससे पीछे नहीं हटा जाएगा।

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 40 सीटें जीतीं तो कांग्रेस के खाते में 31 सीटें गई हैं। कुछ महीने पहले गठित हुई जननायक जनता पार्टी को 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। 7 निर्दलीय विधायक जीते हैं। इंडियन नेशनल लोकदल और हरियाणा लोकहित पार्टी को 1-1 सीट मिली हैं।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख