suvichar

पहलवान योगेश्वर और बबीता राजनीति के अखाड़े में हुए चित

Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (20:16 IST)
भिवानी। हरियाणा की राजनीति के अखाड़े में पहली बार उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव लड़ने के लिए बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ी थी। वहीं योगेश्वर दत्त भी हरियाणा पुलिस में डीएसपी की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त को कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा ने मात दी। वहीं बबीता फोगाट को निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर से हार का सामना करना पड़ा। बबीता तीसरे स्थान पर रहीं।

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे योगेश्वर दत्त और कांग्रेस उम्मदीवार कृष्ण हुड्डा के बीच कड़ी टक्कर हुई। शुरुआती रुझानों में योगेश्वर दत्त आगे चल रहे थे लेकिन अचानक पूरा खेल पलट गया और कृष्ण हुड्डा ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान को पटखनी दे डाली। योगेश्वर दत्त को 4 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा।

बबीता फोगाट को भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बबीता को निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर से हार का सामना करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स की 2 बार की गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही थीं। उनसे बेहतर प्रदर्शन जननायक जनता पार्टी के सतपाल सांगवान का रहा।

बड़ी बात ये है कि चुनाव लड़ने के लिए बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस की नौकरी छोड़ी थी। वहीं योगेश्वर दत्त भी हरियाणा पुलिस में डीएसपी की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के टिकट पर एक और स्टार खिलाड़ी ने चुनाव लड़ा और वो जीते भी। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने पेहोवा सीट से जीत का परचम लहराया। संदीप सिंह ने पेहोवा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप सिंह को मात दी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख