dharma sangrah
✕

माता वैष्णो देवी मंदिर हरिद्वार

Updated: बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (09:37 IST)
उत्तररांचल प्रदेश में हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार है। हरि याने भगवान विष्णु। हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि (बद्रीनाथ) का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है और यहीं पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती होती है। आओ जानते हैं यहां के प्रसिद्ध माता वैष्णोदेवी के मंदिर के बार में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. वैष्णो देवी का मंदिर भारत माता मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। भारत माता का मंदिर सप्त सरोवर क्षेत्र अर्थात सप्त ऋषि आश्रम के पास स्थित है। सप्त ऋषि आश्रम जाते वक्त यह वैष्णोदेवी मंदिर रास्ते में में पड़ता है।
 
2. यह मंदिर जम्मू के पस कटरा में त्रिकूटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर की प्रतिकृति है। आर्टिफीसियल गुफा में माता की मूर्तियां रखी हैं। इन गुफाओं के भ्रमण के दौरान आप अमरनाथ गुफ़ा के भी दर्शन कर सकते हो। मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता सुरंगों और गुफाओं से भरा हुआ है जैसा कि जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचने का रास्ता है।
 
 
3. मंदिर से बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंग और हाथी मत्था की चढ़ाई देखने को मिलती है।
 
4. यहां माता को चढ़ाने के लिए हलवा प्रसाद का भोग मिलता है। आप इसे खरीद सकते हैं। 
 
5. इस पवित्र मंदिर में तीन प्रमुख देवी लक्ष्मी, काली और सरस्वती देवी की मुर्तियां स्थापित हैं।
 
6. इस वैष्णो माता मंदिर को लाल माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी वास्तुकला के कारण इस मंदिर को लोकप्रियता मिली है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख