Daily Horoscope
✕

दूधाधारी बर्फानी धाम मंदिर हरिद्वार

Updated: बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (14:15 IST)
उत्तराखंड प्रदेश में हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार है। हरि याने भगवान विष्णु। हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि बद्रीनाथ का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है और यहीं पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती होती है। आओ जानते हैं यहां के प्रसिद्ध दूधाधारी बर्फानी धाम मंदिर के बार में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. हरिद्वार में दुधीधारी बर्फानी मंदिर बर्फानी आश्रम में स्थित है। मंदिर परिसर के अंदर, अन्य मंदिर भी हैं।
 
2. इस मंदिर में राम, सीता और हनुमान सहित कई देवी और देवताओं की मूर्तियां विराजित हैं।
 
3. दुधीधारी बरफानी मंदिर अपनी स्थापत्य कला के लिए जाना जाता है। इसे हरिद्वार का सबसे सुंदर मंदिर माना जाता है। सुंदर नक्काशी के साथ सफेद संगमरमर का उपयोग करके पूरे मंदिर परिसर का निर्माण किया गया है जो कि हरिद्वार के अन्य मंदिरों से अलग दिखता है। 
 
4. दुधीधारी बर्फानी मंदिर तक पहुंचने के लिए हरिद्वार से बस या निजी टैक्सी से यात्रा कर सकते हैं। 
 
5. सिद्ध बाबा दूधाधारी ने यहां रहते हुए शिवलिंग की स्थापना की और अनेक सिद्धियों को प्राप्त किया था। बाबाजी गंगासागर की यात्रा के दौरान ब्रह्मलीन हुए, परंतु उनकी इच्छा अनुसार उनकी समाधी को आश्रम में ही स्थापित किया गया।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

अगला लेख