dharma sangrah
✕

भारत माता मंदिर हरिद्वार

Updated: बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (18:59 IST)
उत्तररांचल प्रदेश में हरिद्वार नगरी को भगवान श्रीहरि (बद्रीनाथ) का द्वार माना जाता है, जो गंगा के तट पर स्थित है। इसे गंगा द्वार और पुराणों में इसे मायापुरी क्षेत्र कहा जाता है। यह भारतवर्ष के सात पवित्र स्थानों में से एक है। हरिद्वार में हर की पौड़ी को ब्रह्मकुंड कहा जाता है। इसी विश्वप्रसिद्ध घाट पर कुंभ का मेला लगता है। आओ जानते हैं हरिद्वार में स्थित भारत माता मंदिर के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
1. हरिद्वार में भारत माता का एकमात्र मंदिर है जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। 
 
2. इस मंदिर की स्थापना स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने की थी।
 
3. 1983 में इस मंदिर का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया था।
 
4. इस मंदिर को मदर इंडिया टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है। 
 
4. यह मंदिर सप्त सरोवर क्षेत्र अर्थात सप्त ऋषि आश्रम के पास स्थित है।
 
5. भारत माता मंदिर 180 फीट ऊंचा और आठ मंजिला है।
 
6. इस मंदिर का प्रत्येक तल देवी-देवताओं की पौराणिक कथाओं को समर्पित है। 
 
7. भारत माता मंदिर उन सभी देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों को भी समर्पित है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता में योगदान दिया।
 
8. इस मंदिर की पहली मंजिल पर भारत माता की मूर्ति है। दूसरी पर शूर मंदिर है जो भारत के शूर वीरों को समर्पित है। तीसरी मंजिल पर मातृ मंदिर है जो स्त्री शक्ति को समर्पित है। चौथी मंजिल महान भारतीय संतों को समर्पित है। पांचवीं मंजिल भारत के विभिन्न धर्मों और भागों को समर्पित छठवीं एवं सातवीं मंजिल पर देवी शक्ति एवं भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों को समर्पित हैं। आठवीं मंजिल प्रकृति प्रेम और आध्यात्मिक व्यक्ति के लिए समर्पित है। यहां शिव का मंदिर भी है। 
 
9. इस मंदिर से हिमालय, हरिद्वार और सप्त सरोवर की सुंदरता को देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख