kundali milan
✕

आषाढ़ माह की पूर्णिमा किस तारीख को है, जानें इसका महत्व

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 28 जून 2024 (12:36 IST)
Highlights : 
 
* गुरु पूर्णिमा का महत्व जानें।  
* आषाढ़ पूर्णिमा कब है।  
* महर्षि वेद व्यास को समर्पित दिन।  
 
ALSO READ: Guru Poornima : करियर में आ रही है रुकावट तो ऐसे करें गुरु पूर्णिमा पर पूजन
 
Ashadh Purnima : वर्ष 2024 में 21 जुलाई, दिन रविवार को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जा रही हैं। इस दिन को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा एक पर्व है, क्योंकि इसी दिन गुरु पूर्णिमा होने के कारण गुरु पूजन किया जाता हैं। अतः ऐसे लोग त्योहार की तरह मनाते हैं। 
 
महत्व : गुरु पूर्णिमा का दिन महर्षि वेद व्यास को समर्पित है। और इस दिन ऋषि पराशर और सत्यवती के पुत्र महर्षि वेद व्यास जी की पूजा की जाती है। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और गरीबों में दान-पुण्य करने का अधिक महत्व कहा गया है।
 
वेद व्यास जी एक शक्तिसंपन्न महापुरुष थे, जो कि महाभारत काल में सभी के गुरु थे इसलिए गुरु पूर्णिमा पर उनकी पूजा होती है। मान्यतानुसार 'गु' शब्द का अर्थ अंधकार यानि अज्ञान और 'रु' शब्द का अर्थ है प्रकाश ज्ञान। अर्थात अज्ञान को नष्ट करने वाला जो ब्रह्म रूप प्रकाश है, वह गुरु है। 
 
अतः इस दिन गुरु पूजा का महत्व है और गुरु की कृपा से ही हमें विद्या की प्राप्ति होती है और अज्ञान एवं अंधकार दूर होता है। इस दिन केवल गुरु की नहीं बल्कि बड़े-बुजुर्ग, परिवार, रिश्तेदार के अपने से उम्र में बड़े लोगों को भी गुरु तुल्य समझकर उनसे आर्शीवाद लेना चाहिए।  यह दिन गुरु से मंत्र प्राप्त करने के लिए भी सर्वश्रेष्ठ मन गया है। 
वेद व्यास जी चिरंजीवी हैं। उन्हें ही कृष्णद्वैपायन के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन महर्षि वेद व्यास जी के साथ-साथ देवगुरु बृहस्पति, भगवान शिव, भगवान दत्तात्रेय और विष्णु जी की भी पूजा की जाती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है, जानें पूजा का खास मुहूर्त

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 23 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

अगला लेख