sundarkand
✕

आज है गुरु पूर्णिमा, कैसे करें व्रत और पूजन, सरल विधि

Updated: बुधवार, 13 जुलाई 2022 (12:43 IST)
Guru Purnima 2022: 13 जुलाई 2022 बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा ग्रहों के बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जा रही है। आओ जानते हैं कि किस तरह रखें व्रत और गुरु पूजा की सरल विधि।
 
 
कैसे रखें व्रत guru purnima ka vrat kaise kiya jata hai:
1. प्रात:काल जल्दी उठकर नदी में स्नान करने के बाद गुरु की पूजा करें और फिर व्रत का संकल्प लें।
2. व्रत रखकर पूरे दिन श्री विष्णु का ध्यान करते हैं।
3. इस दिन किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन न करें।
4. मांस, मटन, मच्छी और मदिरा से दूर रहें।
5. स्त्री समागन या प्रसंग से दूर रहें।
6. क्रोध, ईर्ष्या, किसी का अपमान करना आदि विकारों से दूर रहें।
7. यात्रा न करें।
8. किसी भी प्रकार का मंगलिक कार्य न करें।
9. यदि व्रत रख रहे हैं तो वार्तालाप और बहस से दूर रहें।
10. यदि व्रत रख रहे हैं तो तमाम तरह की सुख-सुविधा का त्याग कर दें।
11. दूसरे दिन अन्नदान करें या किसी को भोजन कराकर उसे दक्षिणा दें। इसके बाद व्रत का पारण करें।
guru purnima 2022
कैसे करें गुरु का पूजन How to worship Guru:
1. इस दिन शिवजी, दत्तात्रेय और वेद व्यासजी की पूजा की जाती है। तीनों की पूजा कर सकते हैं। 
2. इसके लिए पहले सफेद कपड़े पर चावल की ढेरी लगाकर उस पर जल से भरा कलश रखें।
3. कलश के भीतर आम के पत्ते और उपर नारियल को रखें। 
4. अब उत्तर या ईशान दिशा में शिवजी का चित्र स्थापित करें।
5. शिवजी को गुरु मानकर निम्न मंत्र पढ़कर श्रीगुरुदेव का आवाहन करें-
 
- 'ॐ वेदादि गुरुदेवाय विद्महे, परम गुरुवे धीमहि, तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।।'
 
हे गुरुदेव! मैं आपका आह्वान करता हूं।
 
6. अब शिवजी, दत्तात्रेय और वेदव्याजी की पंचोपचार या षोडोपचार पूजन करें। यानी की पांच प्रकार की सामग्री- गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य को अर्पित करें। यदि षोडोपचार करना चाहते हैं तो 16 प्रकार की सामग्री अर्पित करें।
 
7. नैवेद्य अर्पित करने के बाद आरती करें। तथा 'ॐ गुं गुरुभ्यो नम: मंत्र' की 11, 21, 51 या 108 माला करें।
 
8. आरती आदि के पश्‍चात गुरु या ब्रह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा या उपहार दें।
 
9. इस दिन कई लोग किसी को गुरु बनाते हैं या अपने गुरु का पूजन करते हैं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 17 अक्‍टूबर, 2026

17 October Birthday: आपको 17 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Sharadi Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी विसर्जन का रहस्य, जानें 5 खास बातें

दशहरा 2026: क्या आप भी खरीद रहे हैं नया वाहन? जान लें सबसे सटीक और अबूझ मुहूर्त

अगला लेख