1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. ‍gandhinagar 7 years old child dies due to typhoid
Last Updated :गांधीनगर , मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (11:49 IST)

गांधीनगर में दूषित पानी का कहर, टाइफाइड से 7 साल की मासूम की मौत

typhoid in gujarat
GandhiNagar Typhoid news : गुजरात की राजधानी गांधीनगर में टाइफाइड का कहर दिखाई दे रहा है। कांग्रेस और परिजनों के अनुसार, दूषित पानी से फैली इस बीमारी ने 7 साल की एक मासूम की जान ले ली। मृत बच्ची काजल कनौजिया आदिवाड़ा के रबारी वास की रहने वाली थी। हालांकि प्रशासन ने टाइफाइड से मौत से इनकार किया है। ALSO READ: गांधीनगर में टाइफाइड का कहर, 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक्शन में अमित शाह
 
परिजनों के अनुसार, काजल पिछले 15 दिनों से बीमार थी। जांच में टाइफाइड की पुष्टि के बाद उसे गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ के कारण आज सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कांग्रेस ने भी दावा किया है कि गांधीनगर में टाइफाइड से मौतें हुई हैं। हालांकि म्युनिसिपल कमिश्नर जे.एन. वाघेला ने कहा कि टाइफाइड से कोई मौत नहीं हुई है।
 
दावा किया जा रहा है कि दूषित पानी पीने के बाद टाइफाइड से लोग पीड़ित हो गए हैं। करीब 100 बच्चों समेत 150 लोग अस्पताल में भर्ती है। इनमें में 2 की हालत गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें प्रभावित इलाकों में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। क्लोरिन टैबलेट भी बांटी जा रही है।
 
गांधीनगर से सांसद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य प्रशासन को तुरंत और युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी मरीजों के उचित इलाज, भोजन की व्यवस्था, 24 घंटे ओपीडी और पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत के आदेश दे दिए गए हैं।
 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी दूषित पानी पीने की वजह से अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र को महामारी ग्रस्त घोषित किया गया है। 700 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों टीम घर घर सर्वे कर मरीजों का डाटा एकत्रित कर रही है। 
edited by : Nrapendra Gupta