ramcharitmanas
✕

गुजरात में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, शाह बोले भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2024 (20:42 IST)
Tiranga Yatra : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई और आह्वान किया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
 
यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘तिरंगा यात्रा’ युवाओं में ऊर्जा भरने और राष्ट्र निर्माण के लिए उन्हें प्रतिबद्ध करने का एक तरीका है।
 
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दो साल पहले शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान न केवल देशभक्ति की अभिव्यक्ति बन गया है, बल्कि 2047 तक भारत को एक महान और विकसित राष्ट्र बनाने की हमारी प्रतिज्ञा का प्रतीक भी बन गया है।
 
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है तो नागरिकों, विशेषकर युवाओं को आगे आकर उस क्षेत्र में देश को अव्वल बनाने के उद्देश्य से काम करने की जरूरत है, जिसमें वे कार्यरत हैं।
 
अहमदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने के बाद राष्ट्रीय ध्वज थामकर शाह ने कुछ दूरी तक पैदल चलकर यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ थे।
 
तिरंगा यात्रा ने अहमदाबाद के केसरी नंदन चौक से लेकर निकोल इलाके के खोडियार मंदिर तक लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों से स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करने को कहा।
 
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण मनाया जा रहा है। इस पहल के पीछे का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। इनपुट भाषा

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख