Hanuman Chalisa

वर्चुअल सुनवाई में वकील पी रहा था बीयर, गुस्साए जज साहब ने लिया एक्शन

Updated: बुधवार, 2 जुलाई 2025 (11:32 IST)
Virtual hearing in Gujarat High court : गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान उस समय बवाल मच गया जब वरिष्ठ वकील भास्कर तन्ना बीयर पीते हुए दिखाई दिए। इस पर जस्टिस एएस सुपेहिया और आरटी वचानी भड़क गए और तन्ना के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की।
 
पूरा कोर्ट रूम वकीलों और लोगों से भरा हुआ था। इधर वकील भास्कर तन्ना वर्चुअल हियरिंग के लिए ऑनलाइन जुड़े हुए थे। जज साहब केस की सुनवाई कर रहे थे और सामने स्क्रीन पर तन्ना खड़े दिख रहे थे। तभी तन्ना ने एक ग्लास उठाया और घूंट लगाने लगे। इस ग्लास में बीयर भरा हुआ लग रहा था, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। जब जज साहब की नजर इस पर पड़ी तो वह भड़क गए। उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू कर दी।
 
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगले आदेश तक भास्कर तन्ना को इस बेंच के सामने वर्चुअल मोड में हाजिर होने से रोका जाता है। रजिस्ट्री को आदेश दिया जाता है कि वह इस आदेश से माननीय मुख्य न्यायाधीश को अवगत कराए। यदि मुख्य न्यायाधीश अनुमति दें, तो यह आदेश अन्य पीठों के प्रधान निजी सचिवों और निजी सचिवों को भी भेजा जाए।
<

The Gujarat High Court on July 01 initiated suo motu contempt of court proceedings against Senior Advocate Bhaskar Tanna for allegedly drinking beer during a virtual hearing.

Calling the lawyer's conduct "outrageous", the Court said that his Senior Advocate designation would be… pic.twitter.com/rJMNXI3RAN

— Bar and Bench (@barandbench) July 1, 2025 >
इससे पहले भी 20 जून को गुजरात हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान उस समय बहुत ही शर्मनाक स्थिति निर्मित हो गई, जब एक व्यक्ति टॉयलेट सीट पर बैठे हुए कोर्ट का कार्यवाही में पेश हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा कि पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से लॉग इन किया, स्क्रीन पर उसका नाम ‘समद बैटरी’ लिखा दिखाई दे रहा था। लगभग एक मिनट के इस लघु वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने मोबाइल फोन को शौचालय के फर्श पर रखा हुआ था और कैमरा उसकी ओर है।
 
गुजरात हाईकोर्ट में इससे पहले अप्रैल में भी ऐसी घटना सामने आई थी, जब एक शख्स सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति कैमरे पर सिगरेट पीता दिखा था। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। (एजेंसियां)
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख