dharma sangrah

गुजरात के 25 छात्रों ने खुद को पेंसिल शार्पनर से किया घायल, जानिए क्या है मामला?

Updated: गुरुवार, 27 मार्च 2025 (11:11 IST)
Gujarat news in hindi : गुजरात के अमरेली जिले में एक स्कूल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां कक्षा 5 से 7 तक के करीब 25 छात्रों ने शार्पनर की ब्लेड से पर खुद को घायल कर लिया। पुलिस के अनुसार, छात्रों ने एक दूसरे को चुनौती दी कि या तो वे खुद को चोट पहुंचायें या ऐसा न करने पर 10 रुपए का भुगतान करें।
 
बताया जा रहा है कि यह डेरिंग गेम अमरेली जिले के बागसरा में मोटा मुंजियासर प्राथमिक विद्यालय में खेला गया। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब घटना से परेशान एक अभिभावक ने इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत की।
 
इसके तत्काल बाद स्कूल ने पैरेंट्स मिट बुलाई। बाद में अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क करके मामले की गहन जांच की मांग की। घटना की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को सौंपी जाएगी। 
 
पुलिस उपाधीक्षक जयवीर गढवी के अनुसार, छात्रों ने एक दूसरे को चुनौती दी कि या तो वे खुद को चोट पहुंचायें या ऐसा न करने पर 10 रुपये का भुगतान करें। इसके बाद करीब 20-25 छात्रों ने अपने हाथों पर शार्पनर से वार किया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख