Hanuman Chalisa

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (14:39 IST)
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का साल 2026 में सूरत से बेलीमोरा के बीच ट्रायल होगा।
 
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने वडोदरा में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है और परियोजना की कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए हैं।
 
इस परियोजना पर पूरा काम जापानी तकनीक से किया जा रहा है। अब तक परियोजना का 212 किमी वायाडक्ट कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। 
 
शर्मा ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 100 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। परियोजना और ट्रैक निर्माण मशीनरी के चार सेट खरीदे गए हैं। इनमें 11 नदियों पर पुल शामिल हैं।
 
अहमदाबाद और मुंबई के बीच 12 बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाए जाने हैं। इनमें गुजरात के वापी, बेलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती में स्टेशन बनाए जाएंगे। मुंबई, ठाणे, विरार में भी स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी स्टेशन दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख