Daily Horoscope
✕

राजकोट के जंगलेश्वर में 1400 से अधिक अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर

Updated: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 (20:10 IST)
Rajkot News: राजकोट के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 'डिमोलिशन ऑपरेशन' सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जंगलेश्वर इलाके में आजी नदी के तट और टीपी रोड पर वर्षों से जमे अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
 
सैकड़ों कर्मचारियों की तैनाती : इस मेगा ऑपरेशन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस दौरान 1500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मनपा के 1200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी स्थल पर मौजूद रहेंगे। पूरे इलाके को 7 अलग-अलग रूटों में बांटा गया है। सेठ हाईस्कूल को ऑपरेशन के लिए अस्थाई पुलिस हेडक्वार्टर में तब्दील किया गया है। 
 
ऑपरेशन के दौरान 1 हजार 492 अवैध निर्माणों को जमींदोज किया जाएगा। यह आजी नदी के किनारे बने अवैध निर्माणों को मुख्‍य रूप से हटाया जाएगा। इसके अलावा अन्य अवैध निर्माण भी हटाए जाएंगे। यह कार्रवाई 23 फरवरी को सुबह से शुरू होगी। 
 
प्रशासन की अंतिम चेतावनी : शनिवार को प्रशासन ने इलाके में फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग के जरिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों की टीमों ने घर-घर जाकर लोगों को सामान खाली करने की अंतिम सूचना दे दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निवासी स्वेच्छा से अतिक्रमण खाली नहीं करते हैं, तो नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान होने वाले किसी भी नुकसान के लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।
 
क्यों जरूरी है यह कार्रवाई? : राजकोट नगर निगम के अनुसार, शहर के विकास के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है। आजी नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर उसे नया जीवन देना। शहर के सुनियोजित विकास और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए TP रोड को खुला करना।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख